फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Yash sentenced to life imprisonment for the murder of student Shamik.

Bijnor News: छात्र शामिक की हत्या में यश को आजीवन कारावास

Fri, 25 Sep 2026 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Yash sentenced to life imprisonment for the murder of student Shamik.
शामिक का फाइल फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। अपर सत्र न्यायाधीश डॉक्टर शहजाद अली ने बीबीए के छात्र शामिक की हत्या में यश उर्फ उमंग उर्फ कटरा को अदालत ने दोषी पाया है। जिसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 10000 रुपये का अर्थ दंड भी लगाया।

शहर कोतवाली में झालू निवासी सरवर अली ने प्राथमिक ही दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया कि उनका बेटा शामिक कृष्णा कॉलेज में बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र था। 23 नवंबर 2022 को शामिल कॉलेज आया। कॉलेज से छुट्टी होने के बाद शामिक कॉलेज के बाहर ही सड़क पर खड़ा हुआ था। करीब 3:30 बजे पुरानी रंजिश के चलते यश उर्फ उमंग उर्फ कटरा पुत्र मुनेंद्र निवासी झालू ने एक बाल अपचारी के साथ मिलकर शामिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने 25 नवंबर 2022 को यश उर्फ उमंग को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में सामने आया था कि यश के दोस्त की दोस्ती इसी कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा से थी। जिसे शामिक परेशान किया करता था। इसी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी यश उर्फ उमंग पास से एक तमंचा दो कारतूस बरामद हुए थे। पुलिस ने विवेचना करने के बाद आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया। जिस पर तीन फरवरी 2023 को अदालत ने संज्ञान लिया। अब सुनवाई के दौरान अदालत में अभियोजन समेत नौ लोगों ने गवाही दी। उधर बाल अपचारी की पत्रावली को अलग करते हुए किशोर न्याय बोर्ड भेज दिया गया था। हालांकि बाद में बाल अपचारी की मौत हो गई थी। अब अदालत ने सुनवाई के बाद यश उर्फ उमेश उर्फ कटरा को दोषी पाते हुए सजा सुनाई है।

शामिक का फाइल फोटो।

शामिक का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed