{"_id":"6ab58c13c3bb0c066203bac5","slug":"sledgehammer-used-on-the-toilet-built-over-the-well-at-bankhala-mosque-bijnor-news-c-27-1-bij1007-191121-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बनखला मस्जिद में कुएं पर बने शौचालय पर चला हथौड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बनखला मस्जिद में कुएं पर बने शौचालय पर चला हथौड़ा
विज्ञापन
कोतवाली देहात के ग्राम बनखला में मस्जिद के अंदर बने स्नानागार को तोडते हुए। स्रोत सोशल मीडिया
- प्राचीन कुएं को मस्जिद परिसर से बाहर निकालने के लिए तोड़ी जा रही मस्जिद की दीवार
- पिछले कई दिनों के घटनाक्रम के बाद मस्जिद कमेटी ने खुद ही करने लगी तोड़फोड़
- हिंदू रक्षा दल ने मस्जिद में हनुमान चालीस पाठ करने का किया था एलान
संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली देहात (बिजनौर)। बनखला गांव की मस्जिद में प्राचीन कुएं पर बने शौचालय और बाथरूम पर हथौड़ा चल रहा है। ताकि इस निर्माण को तोड़कर कुएं को मस्जिद परिसर से बाहर किया जा सके। बुलडोजर चलने की आशंका के बीच मस्जिद कमेटी खुद ही तोड़फोड़ करने में लगी है। इसी के साथ विवाद का भी निपटारा हो जाएगा।
बनखला की मस्जिद में बुधवार की रात शौचालय और स्नानागार को तोड़ने का काम किया गया। तोड़फोड़ का काम दिन के बजाय रात में किया जा रहा है, जिससे फोटोग्राफ लेकर कोई सोशल मीडिया पर वायरल ना कर दें। बता दें कि आठ सितंबर को कुछ ग्रामीणों ने मस्जिद के अंदर कुआं होने की शिकायत एसपी और डीएम से की थी। शिकायत होने के बाद पुलिस गांव में पहुंचकर मामले की जांच करती रही। हालांकि तहसील प्रशासन 16 दिन में भी अपनी जांच पूरी नहीं कर पाया।
इसी बीच हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा, जिला अध्यक्ष दीक्षित त्यागी ने मस्जिद के अंदर हनुमान चालीसा पाठ करने का एलान कर दिया था। इसी एलान के चलते मंगलवार को बनखला गांव छावनी में तब्दील रहा। बाद में हिंदू रक्षा दल के नेताओं ने चालीसा पाठ का कार्यक्रम आश्वासन मिलने के बाद स्थगित भी किया। इस पूरे घटनाक्रम के बीच शुरू में कुआं मस्जिद के अंदर होने से इनकार किया जाता रहा। मस्जिद कमेटी और गांव के तमाम लोग इनकार करते रहे।
विज्ञापन
मामला बढ़ा तो कुआं होना स्वीकार कर लिया गया। मस्जिद कमेटी ने अब बुलडोजर चलने की आशंका पर खुद ही कुएं पर किए गए निर्माण को तोड़ना चालू कर दिया है। कमेटी से जुड़े फहीम अहमद ने बताया कि ग्रामीणों की एक सामूहिक बैठक की जा रही है। जिसमें आम सहमति बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
सीओ नगीना राजेश कुमार सोलंकी ने बताया कि मस्जिद कमेटी द्वारा शौचालय और स्नानागार को हटाया गया है। पुलिस और प्रशासन मामले में नजर बनाए हुए है।