फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   NMC team conducts inspection for Anesthesia MD seat.

Bijnor News: एनेस्थीसिया एमडी सीट के लिए एनएमसी टीम ने किया निरीक्षण

Fri, 25 Sep 2026 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
NMC team conducts inspection for Anesthesia MD seat.
बिजनौर के मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण करने पहुंचे एनएमसी टीम। स्रोत विभाग
-निरीक्षण में टीम सदस्य ने कॉलेज सहित अस्पताल में परखीं व्यवस्था
विज्ञापन

-मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसिया विभाग में एमडी सीट मिलने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के एनेस्थीसिया विभाग में एमडी सीट के लिए एनएमसी टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में कॉलेज से लेकर अस्पताल की व्यवस्थाएं परखीं। ऐसे में जल्द ही एमडी सीट मिलने की उम्मीद है।

मेडिकल कॉलेज में धीरे-धीरे सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। ऐसे में अब एमबीबीएस के बाद एमडी की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए पांच विभाग में एमडी सीट के लिए आवेदन किया गया था। जिसके चलते बृहस्पतिवार को एनेस्थीसिया विभाग में एमडी सीट के लिए एनएमसी टीम सदस्य डॉ. सचिन तोतावर ने निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल एवं कॉलेज में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विशेष रूप से ऑपरेशन थिएटर, पेन क्लिनिक, पैथोलॉजी लैब, रेडियोलॉजी विभाग एवं विभिन्न वार्डों का सघन निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद एनएमसी टीम के सदस्य कॉलेज व अस्पताल की व्यवस्थाओं, सुविधाओं से संतुष्ट नजर आए। ऐसे में जल्द ही मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसिया विभाग में एमडी सीट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। निरीक्षण में एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. तुहिन वशिष्ठ, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील मलिक, डॉ. नितिन पाठक, डॉ. विजयंत, डॉ. अल्पा राठी, डॉ. दिनेश गोस्वामी, डॉ. नीलम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----वर्जन::
एमडी सीटों की स्वीकृति मिलने से मेडिकल कॉलेज में आने वाले समय में मरीजों को अधिक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी। मरीजों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। - डाॅ. ललिता चौधरी, प्राचार्या, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed