फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Underpass Slab Collapses on Bijnor Bypass, 6 Workers Injured; Site Manager Detained

UP: बिजनौर बाईपास पर निर्माणाधीन अंडरपास का स्लैब गिरा, छह मजदूर घायल, निर्माण कंपनी का मैनेजर हिरासत में

Mon, 02 Jun 2025 04:45 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 02 Jun 2025 04:45 PM IST
सार

बिजनौर बाईपास पर बन रहे फोरलेन अंडरपास का स्लैब अचानक गिर गया। हादसे में छह मजदूर घायल हुए हैं। निर्माण कंपनी के मैनेजर को हिरासत में लिया गया है और जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Underpass Slab Collapses on Bijnor Bypass, 6 Workers Injured; Site Manager Detained
बिजनौर बैराज के पास अंडरपास का स्लैब टूट कर गिर गया - फोटो : संवाद

विस्तार

बिजनौर जिले में निर्माणाधीन हाईवे पर सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे के तहत बनाए जा रहे बिजनौर बाईपास के अंडरपास का स्लैब बनते ही भरभराकर गिर पड़ा।

विज्ञापन


यह हादसा माउंट लिट्रा स्कूल के पास उस समय हुआ जब मजदूर रात भर काम में लगे थे। रविवार रात आठ बजे से लेकर सुबह दस बजे तक स्लैब डालने की योजना थी, लेकिन सुबह 6:30 बजे स्लैब शटरिंग समेत नीचे आ गिरा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Crime News: सिपाही और होमगार्ड बिजलीघर में सोते मिले, एक कांस्टेबल निलंबित, पढें-अपराध संक्षेप

विज्ञापन
विज्ञापन

स्लैब पर काम कर रहे छह मजदूर मलबे में दबकर घायल हो गए। गनीमत रही कि कोई मजदूर जानलेवा रूप से नहीं फंसा। तेज धमाके की आवाज सुनकर पास के गांवों से लोग दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे।

सूचना मिलने पर जिला प्रशासन और निर्माण से जुड़े अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। जांच में निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा उपायों पर सवाल उठे हैं। डीएम ने मामले की जांच लोक निर्माण विभाग को सौंप दी है।

लोनिवि के अधिशासी अभियंता हेमंत प्रताप ने मौके पर पहुंचकर कंक्रीट और सरिया के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। प्राथमिक जांच में निर्माण कार्य में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

घटना के कुछ ही घंटों बाद निर्माण कंपनी के प्रबंधक को पुलिस ने मेडिकल अस्पताल से हिरासत में लिया। उनसे इस लापरवाही के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

हादसे ने न केवल निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं, बल्कि मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता गहरी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed