{"_id":"683d3251a0bf68ce36019017","slug":"meerut-crime-news-constable-and-home-guard-found-sleeping-in-power-house-one-constable-suspended-2025-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut Crime News: सिपाही और होमगार्ड बिजलीघर में सोते मिले, एक कांस्टेबल निलंबित, पढें-अपराध संक्षेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut Crime News: सिपाही और होमगार्ड बिजलीघर में सोते मिले, एक कांस्टेबल निलंबित, पढें-अपराध संक्षेप
Mon, 02 Jun 2025 10:48 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 02 Jun 2025 10:48 AM IST
सार
मेरठ के किठौर कस्बे में पीआरवी बाइक पर तैनात कांस्टेबल पंकज कुमार और होमगार्ड उम्मेद ड्यूटी के बजाए बिजलीघर में सोते हुए मिले। ड्यूटी में लापरवाही पर दोनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो गई है। पढ़ें मेरठ से अपराध संक्षेप।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में एसएसपी के आदेश पर डायल 112 के अधिकारियों द्वारा 30 मई की रात को की गई चेकिंग में किठौर कस्बे में पीआरवी बाइक पर तैनात कांस्टेबल पंकज कुमार और होमगार्ड उम्मेद ड्यूटी के बजाए बिजलीघर में सोते हुए मिले।
विज्ञापन
बिजलीघर में ही उनकी बाइक खड़ी मिली। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कांस्टेबल को निलंबित कर विभागीय जांच बैठा दी है। होमगार्ड पर विभागीय कार्रवाई के लिए जिला होमगार्ड कमांडेंट को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 2 जून को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन
छात्रा को भेजे मेसेज व वीडियो, विरोध पर भाई को पीटा
गंगानगर में अपनी बुआ के यहां रहकर पढ़ाई कर रही अनुसूचित जाति की छात्रा को मामेपुर गांव के शादाब ने मोबाइल पर मेसेज और वीडियो भेजे। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा के भाई को पीटा। आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी दी। छात्रा ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाने में दी तहरीर में छात्रा ने बताया कि तीन चार दिन से आरोपी शादाब उसके मोबाइल पर मेसेज और वीडियो भेज रहा था। छात्रा ने यह बात अपने भाई को बताई। भाई ने आरोपी को बुलाकर समझाया और मेसेज न भेजने के लिए कहा। आरोप है कि इसी बात को लेकर शादाब ने छात्रा के भाई से मारपीट की। उसके पैर में गंभीर चोट आई है। सीओ सदर देहात शिवप्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे तलाश किया जा रहा है।

कारखाने में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने कैरम बोर्ड के कारखाने में चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मदीना कॉलोनी में शाकिर का कैरम बोर्ड बनाने का कारखाना है। 30 मई को कारखाने से एक मोटर और एक रॉड चोरी हुई थी। कारखाने के सामने लगे सीसीटीवी फुटेज में दो आरोपी दिख रहे थे। शाकिर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि एक आरोपी नदीम पास ही स्थित जाहिद की आरा मशीन पर काम करता है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी नदीम निवासी 100 फुटा रोड जिलानी गार्डन और वसीम निवासी चार खंभा समर गार्डन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी किया गया मोटर पुलिस ने बरामद किया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

शताब्दी नगर में मकान के बाहर बाइक चोरी
परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर सेक्टर दो एक मकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ली गई। सुबह जानकारी मिलने पर पीडित परतापुर थाने पहुंचा और तहरीर दी। शताब्दीनगर सेक्टर पांच निवासी प्रवीन परतापुर की एक फैक्टरी में काम करता है। तहरीर के अनुसार शनिवार रात वह डयूटी से घर आया था। बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। देररात बाइक चोरी कर ली गई। काॅलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। इसमें एक व्यक्ति गली के चक्कर लगाता दिख रहा है। इसके बाद बाइक को लॉक तोड़कर उसे ले जाता दिखाई दे रहा है। एएसपी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि सीसीटीवी में एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है तलाश की जा रही है।

रिश्वत लेते पकड़े गए दरोगा को मेरठ की जेल भेजा गया
हाथरस में पुलिस चौकी आगरा रोड के इंचार्ज (दरोगा) अनिल शर्मा को एंटी करप्शन कोर्ट मेरठ की जेल भेजा गया है। अलीगढ़ की एंटी करप्शन टीम ने शनिवार देर शाम दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए दरोगा को रंगे हाथ पकड़ा था। पुलिस अधीक्षक ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया था। कोतवाली सदर के मोहल्ला अइयापुर कला निवासी साहब सिंह का गांव के लोगों से झगड़ा हुआ था। चौकी इंचार्ज ने साहब सिंह की ओर से दर्ज मुकदमे में अंतिम रिपोर्ट (एफआर) लगा दी। वहीं, साहब सिंह के खिलाफ दर्ज मुकदमे में विवेचक ने आरोप पत्र दाखिल कर दिया। साहब सिंह का पुत्र भी पुलिस विभाग में ही वर्ष 2023 बैच का दरोगा है और मेरठ में तैनात है। साहब सिंह ने मुकदमे की पुन: विवेचना कर आरोपपत्र दाखिल करने की गुहार लगाई। आरोप था कि इसके लिए दरोगा अनिल शर्मा ने साहब सिंह से दस हजार रुपये रिश्वत मांगी थी।

बाइक सवार युवक की गर्दन चीनी मांझे से कटी, छह टांके लगे
हापुड़ रोड पर फेमस प्लाजा के पास बाइक सवार जाकिर कॉलोनी निवासी साजिद की गर्दन चीनी मांझे से कट गई। मांझा हटाने के प्रयास में उसका हाथ भी जख्मी हो गया। साजिद को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गर्दन में छह टांके लगे। उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।
रविवार को साजिद हापुड़ रोड पर एफ-ब्लॉक में अपनी बहन हिना से उसकी ससुराल में मिलने पहुंचा था। दोपहर के समय वह बाइक पर वापस लौट रहा था। फेमस प्लाजा के पास अचानक वह चीनी मांझे में उलझ गया। साजिद को लहूलुहान देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। मांझे से गर्दन के अलावा साजिद के हाथ की अंगुली भी कट गई। इससे पहले भी चीनी मांझे से कई हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद चीनी मांझे की बिक्री पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी रोक नहीं लगा पा रहे हैं।

चोरी के विद्युत तार के साथ पांच भाई पकड़े, महिलाओं से पुलिस की झड़प
मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के न्यू इस्लामनगर में मकान की छत पर चोरी किया हुआ तार कटर से काटते हुए पुलिस ने पांच भाइयों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी से मौके से भाग गया। इस दौरान आरोपियों के परिवार की महिलाओं की पुलिस से झड़प भी हुई। पुलिस मौके से बरामद हुए तार और आरोपियों को थाने ले आई।
न्यू इस्लामनगर निवासी भूरा रविवार रात में अपने भाई साजिद, नदीम, नसीम, नाजिम और सलमान के साथ अपने मकान की छत पर चोरी किया हुआ बिजली का कटर से तार काट रहे थे। लोहियानगर पुलिस मौके पर पहुंची तो भूरा छत से कूदकर फरार हो गया। पुलिस ने पांचों भाइयों को हिरासत में ले लिया।
इसके बाद पुलिस ने भूरा के घर के बाहर खड़े ऑटो की तलाशी ली तो लाउडस्पीकर के नीचे से चोरी किया हुआ विद्युत तार बरामद हुआ। घर में भी भारी मात्रा में तार बरामद हुआ है। पुलिस दो ऑटो में भरकर तार को थाने ले गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। भूरा की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।