फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three antibiotic drug samples fail the test.

Bijnor News: तीन एंटीबायोटिक दवा के नमूने जांच में फेल

Sat, 31 Oct 2026 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Three antibiotic drug samples fail the test.
बिजनौर। जिले में अक्सर दवाइयों के नमूने फेल आते रहते हैं। ऐसे में अब फिर से तीन एंटीबायोटिक दवाइयां जांच में मानकों पर खरी नहीं उतरी हैं। ऐसे में दो मामलों में औषधि निरीक्षक ने कोर्ट में वाद करा दिया है। जबकि एक मामले की विवेचना चल रही है।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक पीयूष शर्मा ने बताया कि शोनक्लेव 625 एलबी टैबलेट एक कॉम्बिनेशन एंटीबायोटिक दवा है, जिसका नमूना फेल आया है। इसका उपयोग शरीर में विभिन्न प्रकार के बैक्टीरियल संक्रमणों के इलाज के लिए किया जाता है। इसका दवा का नमूना नजीबाबाद के रियान मेडिकोज से लिया था। इसका निर्माण सिस्टोलिक रेमीडीज प्राइवेट लिमिटेड सिरमौर कंपनी ने बनाया। वीडोक्लाव इंजेक्शन का नमूना भी जांच में फेल निकला। इसका मुख्य उपयोग शरीर में बैक्टीरिया के कारण होने वाले गंभीर संक्रमणों के इलाज में होता है। इसका नमूना एचएमएच फार्मेसी नजीबाबाद से लिया था। यह दवा प्रोटेक टेलीलिंक सिरमौर कंपनी में बनी थी। इसके अलावा किटोजोक्स-डीटी टैबलेट का नमूना भी जांच में फेल निकला। इस दवा का प्रयोग सर्जरी के बाद होने वाले दर्द, दांत दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव या मोच, और जोड़ों के दर्द से राहत के लिए किया जाता है। यह नमूना चौधरी मेडिकल हॉल, पालिका मार्केट बिजनौर से लिया था। इस निर्माण अल्ट्राटेक फार्मास्यूटिकल्स सोलन कंपनी में हुआ था।
विज्ञापन


पहले भी नमूने जांच में हो चुके हैं फेल
इसी साल एसिडिटी के इलाज में काम आने वाला रोजी-डीएसआर कैप्सूल का नमूना जांच में फेल निकला था। साल 2025 में दयालवाला स्थित आरके मेडिकल स्टोर से वोरसेफ-200 एलबी टैबलेट (सेफिक्सिम व लेक्टिक एसिड बेसिलस) का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा था। जो जांच में नकली मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. राजेश डाबरे ने बताया कि अगर, दवा में मानक के अनुरूप सॉल्ट नहीं होगा तो वह मरीज पर कम असरदार साबित होगी। ऐसे में मरीज की तबीयत में देर से सुधार होगा। दवाई कम असरदार होने से मरीज की तबीयत सुधरने के बजाय बिगड़ जाएगी।


शोनक्लेव 625 एलबी टैबलेट, वीडोक्लाव इंजेक्शन का नमूना फेल आने पर कोर्ट में वाद दायर कर दिया गया है। किटोजोक्स-डीटी टैबलेट का नमूना फेल आने पर अभी विवेचना चल रही है। जल्द ही वाद दायर किया जाएगा। ....पीयूष शर्मा, औषधि निरीक्षक, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed