फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   1.08 lakh narcotic capsules and tablets and cash worth Rs 14 lakh seized in Haldaur

Bijnor News: हल्दौर में 1.08 लाख नशीले कैप्सूल-गोलियां और 14 लाख की नकदी पकड़ी

Sat, 31 Oct 2026 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
1.08 lakh narcotic capsules and tablets and cash worth Rs 14 lakh seized in Haldaur
हल्दौर में नशीली दवाईयों के साथ पकड़े गए आरोपी।संवाद
बिजनौर। जिले में नशीली दवाइयों की खरीद-फरोख्त का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। शुक्रवार को हल्दौर पुलिस ने नशीली दवाइयों का कारोबार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। आरोपियों के पास से 1,00,800 प्रतिबंधित कैप्सूल, 30 शीशी कोडीन सिरप एवं नशीली गोलियां बरामद हुई हैं। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। हल्दौर पुलिस ने चेकिंग के दौरान शरीफपुर पुलिया के पास एक स्विफ्ट कार रोककर तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को कार से 14 लाख रुपये नकद मिले। साथ ही 1,00,800 प्रतिबंधित कैप्सूल, 7,200 अल्प्राजोलम गोली, 30 शीशी कोडीन सिरप, छह मोबाइल बरामद हुए। कार छोड़कर भागने वाले हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव जोगी औंधा निवासी हर्ष ढाका, गांव मारूफपुर निवासी रितिक कुमार को गिरफ्तार किया। हर्ष ढाका हीमपुर गांव में शिव मेडिकल स्टोर संचालित करता है।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके दो साथी शेरपुर कल्याण के अड्डे पर इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने यात्री शेड से चांदपुर के मोहल्ला शाहचंदन निवासी सुहैल, गांव पीपली जट निवासी आयान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल ने बताया कि आरोपी बृहस्पतिवार रात पैसे लेकर जिले में आने वाली नशीली दवाई की खेप लेने गए थे। इस दौरान उन्हें पकड़ लिया गया। आरोपी अधिक मुनाफा कमाने के लिए कार के जरिये मेडिकल स्टोरों पर नशीली दवाइयों की सप्लाई करते थे।

जिलेभर के मेडिकल स्टोरों की जांच कर नशे का कारोबार करने वाले मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। ....केके बिश्नोई, एसपी, बिजनौर

हल्दौर में नशीली दवाईयों के साथ पकड़े गए आरोपी।संवाद

हल्दौर में नशीली दवाईयों के साथ पकड़े गए आरोपी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed