फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two girl students fainted due to heat in Ramjiwala school

Bijnor News: रामजीवाला स्कूल में गर्मी से बेहोश हुईं दो छात्राएं

Fri, 21 Jul 2023 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two girl students fainted due to heat in Ramjiwala school
बढ़ापुर के ग्राम रामजीवाला के संविलियन विद्यालय में गर्मी में बेहोश हुई छात्राएं।
बढ़ापुर (बिजनौर)। भीषण गर्मी के चलते क्षेत्र के परिषदीय संविलियन विद्यालय रामजीवाला में दो छात्राएं बेहोश होकर गिर पड़ीं। सूचना पर पहुंचे बालिकाओं के परिजन उनको अपने साथ ले गए और उपचार कराया। कई घंटे बाद दोनों बालिकाओं को होश आ गया।
विज्ञापन


गर्मी ऋतु में परिषदीय विद्यालयों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक का है। भीषण गर्मी के चलते इतने लंबे समय स्कूल में बैठकर शिक्षा ग्रहण कर पाना छात्र-छात्राओं को मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बढ़ापुर क्षेत्र के परिषदीय संविलियन विद्यालय रामजीवाला में कक्षा आठ की छात्रा अर्शी पुत्री जाहिद व कक्षा छह की छात्रा आलिया पुत्री शराफत दोनों निवासी ग्राम रामजीवाला भीषण गर्मी व उमस के चलते चक्कर खाकर अपनी कक्षा में गिरकर बेहोश हो गईं। इन छात्राओं की हालत देखकर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के हाथ पांव फूल गए। विद्यालय के प्रभारी मुख्य अध्यापक रविंद्र कुमार ने बालिकाओं के परिजनों को फोन पर छात्राओं के बेहोश हो जाने के सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय की शिक्षिकाएं बालिकाओं को होश में लाने के प्रयासों में लग गईं। छात्राओं के परिजन विद्यालय पहुंचे और दोनों बालिकाओं को अपने साथ ले गए। बताते हैं कि दोनों बालिकाओं को उपचार मिलने पर होश आ गया। विद्यालय में 211 छात्र-छात्राओं पर छह शिक्षक-शिक्षिकाओं और दो शिक्षामित्रों की नियुक्ति है।


ग्राम रामजीवाला के ग्रामीण बताते है कि विद्यालय में पानी की व्यवस्था है। लेकिन सबमर्सिबल ऊपरी सतह पर होने से पानी गंदा आता है जो पीने योग्य नहीं है। विद्यालय के प्रभारी मुख्य अध्यापक रविंद्र कुमार ने बताया कि विद्यालय के पीने के पानी की अशुद्धिकरण के संबंध में विद्यालय की ओर से कई बार संबंधित को अवगत कराया गया है पर समस्या जस की तस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed