{"_id":"5fbe9c558ebc3e9b924211ae","slug":"tulsi-shaligram-marriage-concluded-bijnor-news-mrt5126764106","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुलसी शालिग्राम विवाह संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुलसी शालिग्राम विवाह संपन्न
विज्ञापन
नगीना के बड़ा मंदिर में शालिग्राम- तुलसी विवाह पर अखंड ज्योत जलाते पुजारी डॉक्टर विपिन चंद्र त्र?
- फोटो : BIJNOR
तुलसी शालिग्राम विवाह संपन्न
नगीना। देवोत्थान एकादशी पर नगर के बड़ा मंदिर मुक्तेश्वर नाथ में तुलसी शालिग्राम विवाह का आयोजन किया गया। इस मौके पर हवन भी हुआ, जिसमें काफी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।
बुधवार शाम बड़ा मंदिर श्री मुक्तेश्वर नाथ के पुजारी डॉ विपिन चंद्र त्रिपाठी की देखरेख में व काफी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति में शालिग्राम, तुलसी विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर हवन यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ तथा बाद में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शालिग्राम व तुलसी जी को वस्त्र पहनाए गए।
पंडित विपिन चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से पूरे साल सुख शांति बनी रहती है। उन्होंने बताया कि मंदिर में पूरे दिन अखंड ज्योत जलाई गई है तथा भगवान विष्णु का भजन कीर्तन का पूरी रात्रि आयोजित होगा।