फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three accused in Nafees' murder case arrested after one and a half months

Bijnor News: नफीस की हत्या के तीन आरोपी डेढ़ माह बाद गिरफ्तार

Wed, 23 Sep 2026 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Three accused in Nafees' murder case arrested after one and a half months
स्योहारा। थाना क्षेत्र के गांव चकमहदूद सानी निवासी नफीस की हत्या में पुलिस ने डेढ़ माह बाद फरार चल रहे आरिफ, शुऐब और महफूज को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी उवैस, साजिद और सितारा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। नफीस की हत्या करने के बाद शव मुरादाबाद जनपद के कांठ थाना क्षेत्र में फेंक दिया गया था।
विज्ञापन

नफीस की हत्या के मामले में उसकी मां तसवीरन की तहरीर पर दो भाई उवैस और साजिद के अलावा सितारा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचना के दौरान उवैस के भाई आरिफ, शुऐब और महफूज के नाम भी सामने आए। पुलिस ने जांच और पूछताछ के आधार पर तीनों को भी आरोपी बनाया था। पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी उवैस ने बताया था कि नफीस के उसकी बहन से करीब सात वर्षों से प्रेम संबंध थे। वह इस रिश्ते का लगातार विरोध करता था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 29 जून की तड़के उवैस ने नफीस को घर के पास देखा तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। उवैस ने अपने भाई महफूज को भी बुला लिया। दोनों ने नफीस को पकड़कर घर के अंदर बंद कर दिया और कुल्हाड़ी की बट से पीटा। इसके बाद उसके दोनों हाथ रस्सी से बांधकर आंख और मुंह पर कपड़ा बांध दिया गया। आरोपियों ने एक परिचित की कार मंगाई और बेहोशी की हालत में नफीस को कार में डालकर मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर के मजरा फजलाबाद ले गए थे। पुलिस के अनुसार, वहां चाकू से गला रेतकर नफीस की हत्या कर दी गई और शव खंदक में फेंककर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ धामपुर अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि आरिफ, शुऐब और महफूज को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed