फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   young man was beaten after removing the mask, hijabs of the girls were also removed, making the video viral

माहौल बिगाड़ने की कोशिश: युवक के चेहरे से मास्क हटाकर पीटा, युवतियाें के हिजाब हटवाकर बनाया वीडियो, किया वायरल

Thu, 25 May 2023 02:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 25 May 2023 02:59 PM IST
सार

UP News : बिजनौर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। युवकों ने बाइक सवार युवक के चेहरे से मास्क हटाकर उसे पीटा और फिर युवतियाें के हिजाब हटवाकर युवक के साथ वीडियो बनाया। जानिए पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
young man was beaten after removing the mask, hijabs of the girls were also removed, making the video viral
बिजनौर में युवक को पीटने का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के शेरकोट क्षेत्र में पांच युवकों ने महौल बिगाड़ने का प्रयास किया। युवकों ने एक बाइक पर जा रहे युवक और दो युवतियों को रोक लिया। युवक का मास्क हटवाकर उसे पीटा। युवतियों के हिजाब हटवाकर उनका युवक के साथ वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने एक वर्ग के चार युवकों को गिरफ्तार कर चालान किया है, जबकि एक आरोपी फरार है।

विज्ञापन


मामला 20 मई का है। अफजलगढ़ थाने के गांव सलामतनगर निवासी बाइक सवार विनोद दो मुस्लिम युवतियों को गांव लेकर जा रहा था। आरोपियों ने उसे हाईवे पर रोक लिया था। उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की थी। मुंह पर लगे मास्क को हटा युवतियों के साथ वीडियो बनाकर वायरल किया था। पुलिस ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी किरनपाल सिंह ने बताया कि अफजलगढ़ थाने के मोहल्ला जैनुलआबेदीन निवासी फैजल उर्फ फैजुल ने शेरकोट के मोहल्ला कायस्थान निवासी अल्तमस, मोहल्ला निकम्माशाह निवासी फरदीन, दिलशाद कॉलोनी निवासी अनस, बिट्ठू उर्फ आमिर व लड्डन चौक शेरकोट निवासी फरमान के साथ मिलकर 20 मई को टीम बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ हिजाब प्रकरण : एसएसपी से मिले भाजपा नेता, तीन आरोपी हो चुके गिरफ्तार, सात को किया गया चिह्नित

आरोपियों ने योजना बनाई कि किसी भी रास्ते से यदि कोई हिंदू युवक मुस्लिम युवती के साथ मिलेगा तो उसे रोक कर पीटेंगे और वीडियो वायरल करेंगे। जिससे वीडियो उनके परिजनों तक पहुंच जाए। इस दौरान धामपुर से अफजलगढ़ की ओर जाते हुए एक युवक मिला। उसके मुंह पर मास्क लगा था और बाइक पर दो युवतियां सवार थीं। आरोपियों ने बाइक सवार को घोसियोवाला की पुलिया के निकट रोक लिया। उसके साथ गाली-गलाैज की और मास्क हटा उसका युवतियों के साथ वीडियो बनाकर वायरल किया।

घटना की जानकारी युवतियों और युवक के परिजनों को मिली तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने बुधवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पांचवां आरोपी फैजल उर्फ फैजुल फरार है।

वहीं, पुलिस पांचवें आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है। घटना में प्रयुक्त की गईं तीन बाइकों को भी कब्जे में लिया है।

यह भी पढ़ें: UP: हिजाब खींचने के मामले में दो गिरफ्तार, खूब वायरल हो रहा मामला, भाजपा नेताओं का थाने में जमकर हंगामा

बोले परिजन- हमने खुद विनोद के साथ भेजी थीं बेटियां
युवतियों के परिजनाें ने बताया कि उन्होंने अफजलगढ़ थाने के गांव सलामतनगर निवासी विनोद के साथ अपनी बेटियाें को खुद भेजा था। विनोद की कोई गलती नहीं है। युवतियों ने भी आरोपियों का विरोध किया था। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed