फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Hijab Case: BJP leaders demand arrest of accused from SSP

मेरठ हिजाब प्रकरण : एसएसपी से मिले भाजपा नेता, तीन आरोपी हो चुके गिरफ्तार, सात को किया गया चिह्नित

Tue, 16 May 2023 11:12 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 16 May 2023 11:12 PM IST
सार

मेरठ हिजाब प्रकरण : आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भाजपा नेता मंगलवार को एसएसपी से मिले। हालांकि इस मामले में अभी तक तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

विज्ञापन
Meerut Hijab Case: BJP leaders demand arrest of accused from SSP
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मेरठ में भगत सिंह मार्केट में युवक से मारपीट और उसके साथ खरीदारी करने गई दो युवतियों का हिजाब खींचने के मामले में मंगलवार को भाजपा नेता बलराज डूंगर व गोपाल शर्मा ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी के निर्देश के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपियों पर मारपीट, धार्मिक भावनाओं को आहत करने और बलवे की धाराएं बढ़ा दी हैं। अब तक सात आरोपियों की पहचान हो चुकी है। तीन आरोपी तनवीर, भूरा और शान को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, भगत सिंह मार्केट चेयरमैन वाली गली में शुक्रवार को राहुल नाम का युवक दो युवतियों के साथ खरीदारी करने गया था। दोनों युवतियों ने हिजाब व बुर्का पहन रखा था। युवती ने राहुल का नाम लिया तो दुकानदार एकत्र हो गए। राहुल को दूसरे संप्रदाय का बताकर मारपीट शुरू कर दी। युवतियों से छेड़छाड़ करते हुए उनका वीडियो बनाया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: दंपती हत्याकांड में सामने आई CCTV फुटेज, कैमरे में कैद हुए दो युवक, जल्द खुलेगा पति-पत्नी के कत्ल का राज
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि हिजाब हटा दिया। हंगामे के बाद कुछ लोगों ने उन्हें बचाकर वहां से निकाला। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

यह भी पढ़ें: UP: कमरे से चीखती हुई निकली पड़ोसी महिला, मौके पर पहुंचे अफसर भी रह गए दंग, बेड पर पड़ी थीं दंपती की लाशें

इसके बाद पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी तनवीर को गिरफ्तार किया था। सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अंकित चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर हंगामा कर दिया। इसके बाद धाराएं बढ़ाकर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed