{"_id":"6ab5871a9dafb78096017dc2","slug":"woman-arrested-for-fraud-involving-a-deed-of-gift-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-191102-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दान पत्र लिखवाकर धोखाधड़ी की आरोपी महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दान पत्र लिखवाकर धोखाधड़ी की आरोपी महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
धामपुर। पुलिस ने दान पत्र लिखवाकर फर्जीवाड़ा करने में आरोप में महिला को गिरफ्तार कर चालान किया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर निवासी राजकुमार सिंह ने पुलिस में की शिकायत में बताया कि उसने लगभग एक साल पहले अपने तीन साथियों के साथ ग्राम शेखपुरा भावड़ा में ज्योति देवी से 25 लाख रुपये में एक मकान खरीदा था। उक्त मकान के पास ही ज्योति के जेठ-जेठानी का भी मकान है। आरोप है कि ज्योति के जेठ अश्वनी कुमार ने देवरानी का मकान हड़पने की नीयत से फर्जी दान पत्र लिखवाकर ज्योति का मकान अपनी पत्नी निधि के नाम दिखा दिया। फर्जी तरीके से तैयार कराए गए दान पत्र को रजिस्टर्ड भी करा लिया गया।
पीड़ित को जब मामले की जानकारी मिली तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी निधि पत्नी अश्वनी कुमार निवासी ग्राम शेखपुरा भावड़ा को गिरफ्तार कर चालान किया। विवेचनाधिकारी सतपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में पीड़ित की ओर से दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। एक और आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस की ओर से दबिश दी जा रही है।