फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The route of roadways buses has been changed to give exemption to illegal vehicles in the city.

Bijnor News: शहर में डग्गामार वाहनाें को छूट बदल दिया रोडवेज बसों का रूट

Fri, 31 Oct 2025 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 31 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
The route of roadways buses has been changed to give exemption to illegal vehicles in the city.
बिजनौर में शास्त्री चौक से टैंपू में बैठती सवारियां। संवाद
बिजनौर। शहर में जाम लगने का हवाला देते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रोडवेज बसों का रूट डायवर्ट कर दिया। लेकिन, शहर में डग्गामार वाहनों के लिए पूरी छूट है। पुलिस के सामने ही चौराहे पर डग्गामार वाहन स्वामी यात्रियों को बैठाकर ले जा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। परिवहन निगम के अधिकारियों ने डग्गामार वाहनों के संचालन का मुद्दा उठाया है।
विज्ञापन

रोडवेज बसों को जजी से मंडावर चौराहे की तरफ बाईपास की तरफ डायवर्ट कर दिया गया। जजी से शास्त्री चौराहे, थाने के सामने से रोडवेज बसों के जाने पर रोक लगा दी। रोडवेज बसों का तो रूट डायवर्ट कर दिया गया लेकिन शहर में डग्गामार वाहन खूब दौड़ रहे है। धामपुर, नगीना, नूरपुर की ओर जाने वाले यात्री शास्त्री चौक पर ही बसों का इंतजार करते है।
विज्ञापन

अब यहां से डग्गामार वाहनों के संचालन से रोडवेज बसों की आय प्रभावित हुई है। बृहस्पतिवार को भी शास्त्री चौक पर ट्रैफिक पुलिस के सामने टेंपो संचालक धामपुर, नहटौर की सवारी बैठाकर ले गया। इसके अलावा वैन, बस, टाटा मैजिक गाड़ियां भी शहर के अंदर से हाेते हुए अपनी मंजिल तक पहुंची। nबिजनौर डिपो को हुआ रोजाना दो लाख राजस्व का नुकसान : सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि रूट डायवर्ट होेने से रोडवेज बसों को बाईपास से भेजा जा रहा है। इससे रोडवेज बसों को कम यात्री मिल रहे हैं। रूट डायवर्ट होने के बाद बसों में रोजाना करीब तीन हजार यात्री कम सफर कर रहे हैं। इसकी वजह से डिपो को रोजाना करीब दो लाख रुपये राजस्व की हानि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed