{"_id":"6aaee1fb913510636000fe83","slug":"eight-year-old-girl-dies-after-being-bitten-by-a-poisonous-creature-bijnor-news-c-27-1-bij1034-190677-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जहरीले जीव के काटने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जहरीले जीव के काटने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत
विज्ञापन
-बच्ची ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था दम
नहटौर। फलौदी गांव में शुक्रवार रात एक आठ वर्षीय बच्ची की जहरीले जीव के काटने से मौत हो गई। बच्ची ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। इस दुखद घटना से परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है।
फलौदी निवासी करनवीर की पुत्री दर्पण शुक्रवार रात अपने कच्चे मकान में पिता के साथ फर्श पर सो रही थी। परिजनों के अनुसार, रात में किसी जहरीले जीव ने उसे काट लिया। कुछ देर बाद बच्ची रोने लगी और उसकी हालत बिगड़ने लगी। वह बेहोश हो गई। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने उपचार करने से मना कर दिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने की सलाह दी। परिजन बच्ची को लेकर सीएचसी के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
चिकित्सा अधिकारी शुभम चिकारा ने बताया कि बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृत अवस्था में लाया गया था। उन्होंने कहा कि परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। शनिवार को परिजनों ने बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया।