फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Honeytrap: Five more arrested for filing false rape FIR

हनीट्रैप : दुष्कर्म की झूठी प्राथमिकी दर्ज कराने में पांच और गिरफ्तार

Sun, 20 Sep 2026 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Honeytrap: Five more arrested for filing false rape FIR
बिजनौर। दुष्कर्म के झूठे मामले दर्ज कराकर लोगों से वसूली करने वाले एक गिरोह के पांच और सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इन गिरफ्तारियों के साथ ही इस गिरोह के कुल 12 आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। पकड़े गए आरोपियों में एक प्रॉपर्टी डीलर, तीन युवतियां और एक महिला शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक गौतम राय ने बताया कि नजीबाबाद थाने में जुल्फकार उर्फ बब्बू लंगड़ा गिरोह के खिलाफ चार अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। इस गिरोह पर दुष्कर्म के झूठे मामले दर्ज कराने और दबाव बनाकर वसूली करने का आरोप है। नजीबाबाद पुलिस ने शायमा, शहाना, सानिया निवासीगण कांशीराम कॉलोनी बिजनौर और अंतिमा निवासी चाहशीरी बिजनौर को गिरफ्तार किया है। इन सभी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

किरतपुर पुलिस ने भी इसी गिरोह के सदस्य हिफजान को गिरफ्तार किया है। हिफजान एक प्रॉपर्टी डीलर है। उसने जमीनी विवाद में विपक्षी पार्टी पर दबाव बनाने के लिए दुष्कर्म की झूठी प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस गिरोह की सरगना आजाद समाज पार्टी की नेता रविता गौतम समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। किरतपुर थाने से संबंधित मामले में बब्बू लंगड़ा, गुड्डी और प्रीति पहले से ही जेल में बंद हैं। पुलिस रामकली को भी पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अब तक हो चुकी हैं 12 गिरफ्तारी
बब्बू लंगड़ा गैंग के खिलाफ अलग-अलग थानों में अब तक 16 प्राथमिकी दर्ज हो चुकी हैं। इन सभी में बब्बू का नाम शामिल है। इसके साथ ही अब तक बब्बू लंगड़ा, अफजाल, गुड्डी, कुंती, प्रीति, मोहम्मद आसिफ, दिलशाद, शायमा, अंतिमा, शहाना परवीन, सानिया, हिफजान को गिरफ्तार किया गया है।
-गिरोह में हर वर्ग के लोग हैं शामिल
इस गिरोह में हर तबके के लोग शामिल रहे हैं। दो प्रॉपर्टी डीलर जेल जा चुके हैं। एक पीएसी का सिपाही भी जेल गया है। एक कथित पत्रकार की तलाश की जा रही है। वहीं नहटौर से आसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही रविता गौतम भी वांछित है। एक अधिवक्ता भी पुलिस के रडार पर है। बिजनौर के एक कारोबारी का नाम भी सामने आया था।
-पॉक्सो एक्ट की धारा के लिए खुद को नाबालिग भी दर्शाया
इस गिरोह ने हर तरीके से कानून के साथ खिलवाड़ किया। कुछ मामलों में पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़वाने के लिए युवतियों को नाबालिग भी दिखाया गया। इसके लिए आधार कार्ड में जन्मतिथि को कम कराया गया। साथ ही स्कूलों से भी फर्जी मार्कशीट हासिल की गई ताकि जिसके खिलाफ झूठी प्राथमिकी दर्ज करा रहे हैं, उसे पॉक्सो के तहत जेल भिजवाया जा सके। पुलिस ने 13 फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किए हैं। अब तक 17 फर्जी मामले दर्ज कराने की बात सामने आ चुकी है।
-युवतियों को दिए जाते थे 25 से 50 हजार रुपये
यह गिरोह फर्जी मामले दर्ज कराने के लिए दो से तीन लाख की वसूली करता था। इसमें युवतियों और महिलाओं को 25 से 50 हजार रुपये तक दिए जाते थे। इसके अलावा युवतियों के फोन और कपड़ों आदि का खर्च भी सरगना ही वहन करता था। झूठी प्राथमिकी दर्ज होने के बाद फिर उससे वसूली की जाती थी।

-हल्दौर में 12 के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी
हल्दौर/झालू। थाना हल्दौर में बब्बू लंगड़ा गैंग के खिलाफ दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की हैं, जिनमें 12 को नामजद करते हुए कई अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।

एक प्राथमिकी झालू के मोहल्ला सादात निवासी इमामुद्दीन की तहरीर पर दर्ज प्राथमिकी में बब्बू लंगड़ा, दिलशाद निवासी झालू, इकरार, जन्नती, अनीशा को आरोपी बनाया है। दूसरी प्राथमिकी नुसरतुल्ला निवासी झालू की तहरीर पर दर्ज हुई है। इसमें बब्बू लंगड़ा, दिलशाद, अंतिमा गिरी, रिजवान, गुड्डी, रेशा, रोशनी को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed