फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Complainants raised problems, officers resolved five cases on the spot

Bijnor News: फरियादियों ने उठाई समस्याएं, अफसरों ने पांच मामलों का मौके पर किया निस्तारण

Sun, 20 Sep 2026 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Complainants raised problems, officers resolved five cases on the spot
बिजनौर/नजीबाबाद। जिले में शनिवार को बिजनौर और नजीबाबाद तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 71 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अधिकारियों ने शेष शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बिजनौर तहसील के सभागार में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां विभिन्न विभागों से संबंधित 22 शिकायतें मिलीं। इनमें से दो शिकायतों का तत्काल समाधान किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी लंबित मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। नजीबाबाद के कवि दुष्यंत कुमार सभागार में कुल 49 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही समाधान हो सका। अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों को लंबित मामलों का निष्पक्ष और त्वरित समाधान करने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

नजीबाबाद में समीपुर के ग्रामीणों ने अपनी मुख्य समस्या रखी। आरिफ मलिक, गुलाम नबी, सचिन कुमार, राजू और मुकेश कुमार ने एसडीएम को बताय कि चीनी मिल के सामने रेलवे द्वारा दीवार बनाने से अंबेडकर कॉलोनी के 350 परिवारों के आवागमन में बाधा आ रही है। ग्रामीणों ने अंडरपास या फुटओवर ब्रिज बनवाने की मांग की। सीतावाली और कल्हेड़ी गांवों में राशन वितरण की अनियमितताएं भी उठाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजीबाबाद में राजस्व विभाग से 15 शिकायतें प्राप्त हुईं। विकास और पूर्ति विभाग से 10-10 शिकायतें दर्ज की गईं। कुल 49 शिकायतों पर सुनवाई हुई। अधिकारियों ने सभी विभागों को लंबित मामलों का निष्पक्ष और त्वरित समाधान करने के कड़े निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने भी बिजनौर में गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed