फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The politics of the district revolves around the co-operative bank in Bijnor

Bijnor News: बिजनौर - सहकारी बैंक के इर्द-र्गिद घूम रही जिले की राजनीति

Wed, 22 Mar 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 22 Mar 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
The politics of the district revolves around the co-operative bank in Bijnor
- बैंक संचालक पद के चुनाव के लिए अपने पक्ष के डेलीगेट बनाने में जुटे
विज्ञापन

- किसान संघ, क्रय विक्रेय व समिति से निकाले जाएंगे डेलीगेट
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिला सहकारी बैंक के संचालन पद के चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए दावेदार समितियों में अपने पक्ष के डेलीगेट बनाने में जुटे हुए हैं। किसान सहकारी समिति से डेलीगेट बना लिए गए हैं। अब क्रय विक्रेय समिति, व्यक्तिगत, एवं संघ समिति के चुनाव में डेलीगेट बनाने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए दावेदार राजनीतिक लोगों की शरण में पहुंचे हुए हैं।
किसान सेवा सहकारी समितियों के चुनाव संपन्न हो गए हैं। किसान संघ के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इसके उपरांत क्रय-विक्रेय समिति, व्यक्तिगत एवं गन्ना समिति के चुनाव होंगे। सत्ता एवं विपक्ष की नजर जिला सहकारी बैंक के चुनाव पर ही है। बैंक के संचालन मंडल में पहुंचने के लिए समितियों से निकलने वाले डेलीगेट ही माध्यम है। इसलिए किसान सेवा सहकारी समिति चुनाव में काफी घमासान दिखाई दिया।
विज्ञापन

सत्ताधारी पार्टी से जुड़े बड़े नेता चुनाव में दिलचस्पी बनाएं हुए थे। बैंक के संचालक पद के दावेदारों ने चुनाव लड़ने के लिए अपने पक्ष के डलीगेट बनवाएं हैं। सहकारिता के जानकारों के अनुसार अब किसान संघ, क्रय विक्रेय, व्यक्तिगत व गन्ना समिति से डेलीगेट और बनाएं जाएंगे। जिले के दिग्गज बैंक के संचालक व अध्यक्ष बनने के लिए अपनी गोटियां बिछाने में जुटे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दावेदार अपनी जीत पक्की करने के लिए सत्ताधारी नेताओं की शरण पहुंच गए हैं। समितियों में ज्यादा से ज्यादा डेलीगेट बनाने के लिए रिश्तेदारों व मिलने वालों की मदद लेकर उन्हें डेलीगेट बनाने में योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed