फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Survey process completed, underpass construction work at two railway gates will start soon

Bijnor News: सर्वे प्रक्रिया पूर्ण, जल्द शुरू होगादो रेलवे फाटकों पर अंडरपास निर्माण कार्य

Sun, 08 Oct 2023 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Survey process completed, underpass construction work at two railway gates will start soon
धामपुर में फाटक के बंद होने से जैतरा रेलवे क्रासिंग पर लगी लोगों की भीड़। संवाद
जैतरा और नहटौर रेलवे फाटकों पर आए दिन लगने वाले जाम से निजात मिलेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। धामपुर क्षेत्र के लोगों को अब जैतरा और नहटौर रेलवे फाटकों पर आए दिन लगने वाले जाम से जल्द ही निजात मिलेगी। इन फाटकों पर अंडरपास निर्माण के लिए रेलवे की ओर से सर्वे की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। अब केवल टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्माण कार्य तेजी से शुरू कर दिया जाएगा।
धामपुर में रेलवे स्टेशन का नौ करोड़ की लागत से कायाकल्प का कार्य तेजी चल रहा है। धामपुर में दो रेलवे फाटक 457 और 458 हैं। इनमें से एक फाटक जैतरा और दूसरा फाटक नहटौर रेलवे क्रॉसिंग पर है। दोनों फाटकों पर अंडरपास बनना प्रस्तावित है। रेल विभाग के आईओडब्ल्यू पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि किसी कार्य कराने को के लिए विभाग की ओर से करीब आधा दर्जन से अधिक विभागों के अधिकारियों को शामिल कर सहमति ली जाती है। यह सब कार्य पूरा हो चुका है। अब केवल टेंडर प्रक्रिया का होना बाकी है। टेंडर प्रक्रिया के पूरा होने के बाद कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बताया गया कि गांव जैतरा शुगर मिल तिराहे से लेकर मुरादाबाद मार्ग तक बनने वाले फ्लाईओवर पुल का कार्य भी जल्द शुरू होगा। इसकी भी प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed