छात्र-छात्राओं ने तहसील परिसर में दिया धरना
नजीबाबाद। शिक्षा सत्र 2020-21 में अध्ययनरत सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रोन्नत करने की मांग को लेकर तहसील में धरना दिया। छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
सोमवार को नगर के युवा समाजसेवी अभिनव अग्रवाल के नेतृत्व में नगर के कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं तहसील परिसर में एकत्रित हुए। उन्होंने उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से धरना दिया। विद्यार्थियों का कहना है कि शिक्षा सत्र 2020-21 कोरोना की भेंट चढ़ गया है। स्कूल संचालकों द्वारा अपना नैतिक दायित्व निभाते हुए ऑनलाइन शिक्षा दी गई। निर्धन अभिभावक अपने बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा नहीं दे पाए। उन्होंने बच्चों के भविष्य को देखते हुए फेल सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत करने की मांग की है। इस दौरान फराज हुसैन, शारिब अंसारी, यश विश्वकर्मा, हरिओम भारद्वाज, बिलाल, कपिल कुमार, जय राजपूत, शिवानी, दिव्यरानी, अर्चना, अनन्या, खुशीपाल, आंचल, स्वाति राजपूत, कार्तिक, अभिषेक, दुष्यंत सिंह, अहमद राईन, रोहित राजपूत, रमन, सौरभ, सुमित, वैशाली, पारुल, आकांक्षा, रमन, कंचन, शिवानी, अमीषा आदि मौजूद रहे।