फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Samajwadi Party will form the government in the state in 2027: Rahul Singh

2027 में समाजवादी पार्टी प्रदेश में सरकार बनाएगी : राहुल सिंह

Mon, 20 Apr 2026 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party will form the government in the state in 2027: Rahul Singh
बिजनौर में सपा के पीडीए सद्भावना सम्मेलन में अति​थियों का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद
बिजनौर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को पीडीए सद्भावना सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें हाल ही में पार्टी में शामिल हुए विधानसभा बिजनौर के पूर्व प्रत्याशी राहुल सिंह, मुनीदेव शर्मा, एमपी सिंह आदि माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा ने कहा कि सपा महिला आरक्षण के विरोध में नहीं है। उन्होंने सपा की नीतियों का गुणगान करते हुए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। कहा कि पार्टी हाईकमान किसी को भी टिकट दें, हमें जिम्मेदारी के साथ एकजुट होकर चुनाव लड़ाना है और पीडीए को मजबूत करना है।
विज्ञापन

सपा नेता एवं विधानसभा बिजनौर से पूर्व प्रत्याशी रहे राहुल सिंह ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही बनेंगे। कहा कि सपा किसानों, व्यापारी, युवाओं, महिलाओं समेत सभी वर्गों की हितैषी है। चांदपुर विधानसभा से विधायक स्वामी ओमवेश ने कहा कि पीडीएस सम्मेलन ब्लॉक स्तर तक ले जाएंगे। नजीबाबाद विधायक तस्लीम अहमद एवं मुनिदेव शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। इससे पहले राज मिलन बैंक्वेट हॉल पर पहुंची अतिथि सांसद रुचिवीरा का भव्य स्वागत हुआ। वहां ट्रैक्टर पर सवार होकर सांसद रुचिवीरा व सपा नेता राहुल सिंह शास्त्री चौराहे से होते हुए नुमाइश ग्राउंड पहुंचे, वहां उन्होंने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। फिर पार्टी कार्यालय पर आयोजित सद्भावना सम्मेलन में पहुंचे।
विज्ञापन




सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शेख जाकिर हुसैन की अध्यक्षता एवं आदित्यवीर सिंह के संचालन में हुए सम्मेलन में डॉ रमेश तोमर, अनिल यादव, राशिद हुसैन, अमित चौहान, दानिश अख्तर, स्वाति वीरा, प्रभा चौधरी, प्रमोद सैनी, अखलाक पप्पू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed