{"_id":"66dca2f59ae40eeb160131f4","slug":"relief-from-pain-without-medicine-this-is-the-work-of-physiotherapy-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-130221-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिना दवा दर्द से आराम, ऐसा है फिजियोथेरेपी का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिना दवा दर्द से आराम, ऐसा है फिजियोथेरेपी का काम
विज्ञापन
विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष
- मेडिकल अस्पताल में मरीजों को मिल रहा फिजियोथेरेपी का लाभ
- दवाइयों पर निर्भरता कम करके फिजियोथेरेपी कराकर रह सकते हैं स्वस्थ
-30 मरीज रोजाना मेडिकल अस्पताल में फिजियोथेरेपी करा रहे
-20 रुपये प्रतिदिन एक मरीज की है फिजियोथेरेपी कराने की फीस
-25 मशीन फिजियोथेरेपी से संबंधित अस्पताल में हैं
फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। दर्द में सिर्फ दवा ही नहीं, बल्कि फिजियोथेरेपी भी आराम कर रही है। लोग फिजियोथेरेपी को जिंदगी का हिस्सा बनाकर दवाइयों पर निर्भरता कम कर रहे हैं। मेडिकल अस्पताल में रोजाना 30 मरीजों की फिजियोथेरेपी की जा रही है। थेरेपी से मरीजों को दर्द में 100 फीसदी आराम मिलता है।
विश्व फिजियोथेरेपी दिवस आज मनाया जा रहा है। फिजियोथेरेपी को अपनाकर लोग दवाइयों से छुटकारा पा रहे हैं। क्योंकि थेरेपी से भी दर्द में लोगों को पूरा आराम मिल रहा है। मेडिकल अस्पताल में साल 2014 से लगातार मरीजों को फिजियोथेरेपी की सुविधा दी जा रही है। फिजियोथेरेपी से जोड़े के दर्द, मांसपेशियों के दर्द, फालिज, हड्डी टूटने के बाद जोड़ो का जाम होना, बच्चों का ठीक तरह से नहीं चल पाना जैसी समस्याओं का फिजियोथेरेपी से इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में इन बीमारियों के काफी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं।
-- --
अस्पताल में फिजियोथेरेपी की करीब 25 मशीने-
विभाग के मुताबिक मेडिकल अस्पताल में फिजियोथेरेपी की करीब 25 मशीने उपलब्ध हैं। जो अलग-अलग बीमारियों में काम करती हैं। इनमें सिकाई मशीन, सिकाई का मोम, टैंस और आईएफटी, ट्रैक्शन मशीन, अल्ट्रासोनिक थेरेपी, मसाजर आदि मशीन शामिल हैं।
विज्ञापन
-- --
20 रुपये में 40 मिनट फिजियोथेरेपी-
मेडिकल अस्पताल में एक दिन फिजियोथेरेपी कराने की फीस 20 रुपये निर्धारित हैं। एक मरीज को दिन में करीब 40 मिनट थेरेपी की जाती है। बीमारी के हिसाब से मरीज कुछ सप्ताह और कुछ महीने में ठीक हो जाता है।
-- --
वर्जन::
फिजियाथेरेपी से मरीजों को दर्द में 100 फीसदी आराम मिलता है। इससे दवाइयों पर निर्भरता कम हुई है। फिजियोथेरेपी कराकर दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। अस्पताल में फिजियोथेरेपी कराने वालों की संख्या बढ़ी है।
....मुकेश कुमार, फिजियोथेरेपिस्ट, मेडिकल अस्पताल, बिजनौर