फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Poultry farm operator dies after being shot by miscreants

Bijnor News: बदमाशों की गोली से घायल मुर्गी फार्म संचालक की मौत

Thu, 29 Feb 2024 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Poultry farm operator dies after being shot by miscreants
- आठ दिन पूर्व मुर्गी फार्म संचालक को अज्ञात बदमाशों ने मार दी थी गोली
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। आठ दिन पूर्व बदमाशों की गोली से घायल हुए गांव किवाड़ निवासी मुर्गी फार्म संचालक की बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा है।

21 फरवरी को ग्राम किवाड़ निवासी शमीम (48) पुत्र मेहंदी हसन गांव के बाहर स्थित अपने मुर्गी फार्म पर सो रहा था। इसी बीच बदमाश शमीम के सिर में गोली मार कर फरार हो गए थे। परिजनों ने उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। आठ दिन के उपचार के बाद शमीम की मौत हो गई। शमीम की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


सीओ धामपुर सर्वम सिंह ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था। अब शमीम की मौत हो गई है। इस मुकदमे को अब हत्या में दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed