{"_id":"6a0e01869ff071005202ca97","slug":"police-reached-bijnor-with-vishal-and-wasim-from-kashmir-bijnor-news-c-27-1-bij1027-180097-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कश्मीर से विशाल और वसीम को लेकर बिजनौर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कश्मीर से विशाल और वसीम को लेकर बिजनौर पहुंची पुलिस
विज्ञापन
बिजनौर। कश्मीर में इस्लाम धर्म कबूल करने वाले विशाल और आरोपी वसीम को लेकर पुलिस की दोनों टीम बुधवार को बिजनौर पहुंची। पुलिस टीम दोनों से पूछताछ कर बयान दर्ज कर रही है। साथ ही विशाल की काउंसलिंग की जा रही है।
शहर के गांव बहादुरपुर गढ़ी गांव निवासी विशाल अपने काजीवाला निवासी वसीम के साथ रोजगार के लिए चार साल पहले जम्मू-कश्मीर के जिला बांदीपाेरा गया था। शनिवार को विशाल ने अज्ञात नंबर से अपने परिजनों को व्हाट्सएप कॉल कर इस्लाम धर्म स्वीकार करने की बात कही। इससे संबंधित कुछ वीडियो उसने परिजनों को भेजे। साथ ही कुपवाड़ा की मनीगाह ग्लासडाजी मरकजी जामिया मस्जिद का 15 मई में बना एक प्रमाणपत्र भी दिया। जिसमें विशाल उर्फ मोहम्मद हमजा लिखा है। इसकी शिकायत विशाल के पिता कृष्ण कुमार ने पुलिस से की।
पुलिस ने आरोपी वसीम के खिलाफ मतांतरण की धारा में मुकदमा दर्ज किया। जानकारी के अनुसार, हाईस्कूल की मार्कशीट के आधार पर विशाल नाबालिग है।