फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pandit ji, blow the mantra of victory in the nomination paper

Bijnor News: पंडित जी नामांकन पत्र में फूंक दो जीत का मंत्र

Fri, 14 Apr 2023 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 14 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Pandit ji, blow the mantra of victory in the nomination paper
पं​डित ललित शर्मा।
- नगर निकाय की सरगर्मी तेज, पंडित जी से लगवा रहे चुनाव का गणित
विज्ञापन

- राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवार घरों में करा रहे हवन यज्ञ
फोटो..
अमन कुमार शर्मा
बिजनौर। नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। वो कहते है दवा सेे बढ़कर दुआ काम करती है। चुनाव में जीतने के लिए नामांकन पत्र लेकर उम्मीदवार पंडित जी के पास पहुंच रहे हैं। पंडित जी से नामांकन पत्र पर हाथ रखवाकर जीत का मंत्र लगवा रहे हैं। इतना ही नहीं उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए भी शुभ मुहूर्त निकलवा रहे हैं।

चुनाव को लेकर उम्मीदवारों नेे गठजोड़ शुरू कर दी है। सभी लोग राजनीतिक पार्टियों से टिकट मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। ऐसे में अभी उम्मीदवारों की तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। जिसके चलते कुछ लोगों ने टिकट की चाह में धार्मिक अनुष्ठान करने शुरू कर दिए हैं। कुछ लोग नामांकन पत्र खरीदकर पंडित जी के पास जीत की मंत्र लगवाने पहुंच रहे हैं। धार्मिक संस्थानों में पहुंचकर राजनीतिक पार्टियों के लोग हवन पूजन करा रहे हैं। पंडित जी से चुनाव का गणित लगवा रहे हैं। चुनाव में उनका भाग्य कितना चमेकगा। कोई दोष तो नहीं है, जो उनके जीतने में बाधा बनेगा। उम्मीदवार पंडित जी से समस्याओं का हल भी पूछ रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन


ग्रहों की चाल का हाल जान रहे उम्मीदवार
चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतर रहे उम्मीदवार रणनीति के अलावा ग्रहों की चाल का भी हाल जान रहे हैं।कौनसा ग्रह फलदायी और किसका विपरित प्रभाव पड़ेगा। जिसके चलते उम्मीदवार नामांकन करने के लिए शुभ मुहूर्त भी निकलवाकर रहे हैं। पंडित जी से सिर पर हाथ रखकर जीत का आशीर्वाद मांग रहे हैं। ग्रहों का उन पर फलदायी प्रभाव पड़े, इसके लिए हवन पूजन भी करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस नंबर एक-
धार्मिक संस्थान में पहुंचे एक राजनीतिक पार्टी के एक उम्मीदवार ने कहा कि पंडित जी निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए टिकट मिलने की उम्मीद है। ऐसा आशीर्वाद दे दो कि विरोधियों को हराकर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर लूं। उपाय भी बता दो, जिससे ग्रहों की दशा ठीक हो जाए।
केस नंबर दो-
राजनीतिक पार्टी से जुड़े एक व्यक्ति ने कहा कि पंडित जी पार्टी से टिकट मिलने पर संशय की स्थिति बनी हुई है। अभी साफ नहीं हो रहा है कि टिकट मिलेगा भी या नहीं। ये देखकर बताओ कि हमारी राशिफल कैसा है। सिर पर हाथ रख दो। चुनाव लड़ने के लिए टिकट मिल जाए।

नामांकन पत्र पर हाथ रखवाने पहुंच रहे उम्मीदवार : पंडित ललित शर्मा
सिविल लाइन स्थित धार्मिक संस्थान विष्णुलोक के ज्योतिषविद् पंडित ललित शर्मा ने बताया कि नगर निकाय चुनाव आते ही पार्टियों के उम्मीदवार नामांकन पत्र पर हाथ रखवाने आ रहे हैं। साथ ही ग्रहों की चाल ठीक करने के लिए उपाय भी पता कर रहे हैं। उन्हें निशुल्क उपाय बताए जा रहे हैं। सभी आंखों में जीतने का सपना लेकर आ रहे हैं। सभी को चंदन का टीका और माला पहनाई जा रही है।

अभिजित और विजय मुहूर्त में करें नामांकन पत्र दाखिल
पंडित ललित शर्मा का कहना है कि अभिजित और विजय मुहूर्त नामांकन पत्र दाखिल करने का उचित समय है। 15 अप्रैल को सुबह 11:56 मिनट से 12:47 तक अभिजित मुहूर्त है। जबकि देपहर 2:30 मिनट से 3:21 तक विजय मुहूर्त है। वहीं 16 अप्रैल को अभिजित मुहूर्त सुबह 11:55 मिनट से 12:47 मिनट तक अभिजित मुहूर्त है। दोपहर 2:30 मिनट से 3:21 मिनट तक विजय मुहूर्त है। इसके अलावा 17 अप्रैल को अभिजित मुहूर्त 11.55 मिनट से 12:47 मिनट तक है। वहीं विजय मुहूर्त दोपहर 2:30 मिनट से 3:21 मिनट तक है। इन शुभ मुहूर्त में ही नामांकन पत्र दाखिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed