फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One killed, five injured in four accidents

Bijnor News: अफजलगढ़- चार दुर्घटनाओं में एक की मौत, पांच घायल

Wed, 22 Feb 2023 10:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
One killed, five injured in four accidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अफजलगढ़/ रेहड़। चार अलग सड़क दुर्घटनाओं में बाइकों पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार अफजलगढ़ थाने के गांव उधोवाला निवासी लवकुश 45 वर्ष पुत्र पुरन सिंह अपने पुत्र रजत के साथ अपनी रिश्तेदारी में बाइक से उत्तराखंड के गांव महुआडाबरा गया था। जब वह देर रात वापस घर लौट रहे थे, तो जैसे ही रेहड़ स्थित पेट्रोलपंप के समीप पहुंचे, उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए पीएचसी कासमपुरगढ़ी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सक ने लवकुश को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

दूसरी घटना में नगर के मोहल्ला गौहरअली खां निवासी अमित विश्नोई देर रात बाइक से धामपुर की ओर से अफजलगढ़ आ रहा था। जैसे ही वह चीनी मिल के समीप पहुंचा उसकी बाइक किसी वाहन की चपेट में आकर गिर गई, जिसमें बाइक सवार घायल हो गया। वहीं तीसरी घटना में बुधवार सुबह नगर के ही मोहल्ला गौहरअली खां निवासी महबूब आलम पुत्र अय्यूब बाइक से सुआवाला जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रासिंग पर किसी वाहन की चपेट में आ कर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथी घटना में उत्तराखंड के गांव राजपुरा नादेही निवासी भूपेंद्र पुत्र ओमप्रकाश व उसकी पत्नी रीना बाइक से धामपुर शादी में शामिल होने गए थे। जब वह सुबह अपने घर जा रहे थे तो भूतपुरी मंदिर के पास उनकी बाइक किसी वाहन की चपेट में आकर गिर गई और दोनों घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महबूब व अमित को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के समय किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नही लगाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed