{"_id":"6418afc0daa52286ac077c14","slug":"mahapanchayat-held-for-the-recovery-of-the-girl-bijnor-news-c-14-1-161433-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नूरपुर - युवती की बरामदगी के लिए हुई महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नूरपुर - युवती की बरामदगी के लिए हुई महापंचायत
Tue, 21 Mar 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 21 Mar 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
- क्षेत्र के एक गांव से युवती को भगा ले गया था दूसरे समुदाय का युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर। गैर समुदाय के युवक संग फरार हुई युवती की बरामदगी के लिए हिंदू संगठनों की गांव रोशनपुर जागीर में महापंचायत हुई। जिसमें पुलिस को युवती की बरामदगी के लिए पांच दिन का समय दिया गया।
करीब एक माह पूर्व क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती खेत से लापता हो गई थी। बाद में पता लगा था कि युवती को पास के गांव पूरनपुर नंगला निवासी मोनीश बहला फुसलाकर भगा ले गया था। इस मामले में युवती के पिता ने छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक माह में युवती के बरामद न होने से हिंदू संगठनों में रोष है। सोमवार को युवती की बरामदगी की मांग को लेकर ग्राम रोशनपुर जागीर में एक महापंचायत का आयोजन किया गया। हिंदूवादी नेता जितेंद्र बैंस के नेतृत्व में हुई पंचायत में क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। पंचायत में पहुंचे कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुदेशपाल सिंह सिंह ने कहा कि शीघ्र ही लड़की को बरामद कर लिया जाएगा।
पंचायत में बेटी बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया गया। समिति ने पुलिस को पांच दिन का समय देते हुए चेताया कि शीघ्र ही युवती को बरामद नहीं किया गया तो थाने पर धरना दिया जाएगा । पुलिस ने जानकारी दी कि एक नामजद आरोपी का आज चालान कर दिया है। युवती को भी शीघ्र ही बरामद कर लिया जाएगा। पंचायत में जितेंद्र बैंस, विजेंद्र अग्रवाल, जितेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिसोदिया, दिलावर सिंह, पिंटू सिंह, कोमल सिंह, मनोज कुमार, हिमांशु गुर्जर, हरीश सिंह, लोकेंद्र कुमार, प्रीतम सिंह, आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।