फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lockdown in government seed stores, anger among farmers

Bijnor News: राजकीय बीज भंडार में आए दिन ताला, किसानों में रोष

Wed, 01 May 2024 02:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 01 May 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Lockdown in government seed stores, anger among farmers
धामपुर में राजकीय बीज भंडार में लटका ताला। संवाद
बिजनौर, धामपुर। धामपुर के कृषि राजकीय बीज भंडार पर किसानों ने आए दिन ताला लटका होने का आरोप लगाया है। किसानों ने व्यवस्था के सुधार की मांग की है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि ढैंचा आदि का बीज लेेने के लिए कृषि राजकीय बीज भंडार पर संपर्क करने का प्रयास किया जाता है तो विभाग के कृषि भंडार में अक्सर ताला ही लटका रहता है। विभाग का कोई अधिकारी सही से जानकारी नहीं दे पा रहा है।
क्षेत्र के गांव सरकड़ा, जैतरा, पुराना धामपुर,नौरंगाबाद, मिलक आदि के किसानों दिनेश कुमार, करन सिंह, विजेंद्र सिंह, नरेश कुमार,गजेंद्र सिंह,बलकरन सिंह,भोपाल सिंह आदि ने ब्लाॅक में जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया कि किसानों को गेहूं की कटाई के बाद खाली खेतों में धान की रोपाई से पहले ढेंचा बोना है। यह कार्यालय बंद हो गया है तो वह प्राइवेट दुकानों से महंगे दामाें में बीज की खरीदारी कर फसलों को बोना सुनिश्चित करें। अन्यथा किसानों को सुविधा मुहैया कराई जाए। अधिकारी सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। किसानों ने मंगलवार को इस मामले की शिकायत ब्लाॅक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान और बीडीओ ऋषिपाल सिंह से की।
विज्ञापन

ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह ने इस बाबत उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समस्या का निदान कराने का भरोसा दिया। बीडीओ ऋषिपाल सिंह का कहना है कि समस्या गंभीर है। वह जल्द निदान कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed