{"_id":"601441a78ebc3e08996f5067","slug":"katha-starts-with-kalashayatra-nazibabad-news-mrt5228040128","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
विज्ञापन
कलशयात्रा के साथ कथा शुरू
नांगलसोती/नजीबाबाद। नांगलसोती के गांव बरकातपुर स्थित शिव मंदिर में मंगल कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ।
बरकातपुर की महिलाओं बबीता राजपूत, मीना राजपूत, मिथलेश देवी, रेणु देवी, सुधा देवी, चक्रीता देवी, सारिका राजपूत, जाह्नवी, बिन्नी देवी, कुसुम देवी आदि ने सिर पर कलश रख गांव में मंगल कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा शिव मंदिर से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस शिव मंदिर पहुंची। शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन कथा व्यास अंबरीष दास महाराज (वृंदावन वाले) ने भागवत महिमा का वर्णन किया। कहा श्रीमद्भागवत कथा जो भी पूर्ण श्रद्धा भाव से श्रवण करता है, उसके समस्त दुख दूर हो जाते हैं। मुख्य यजमान ललित राजपूत व उनकी पत्नी बबीता राजपूत रहे। बताया कि भागवत कथा तीन फरवरी तक चलेगी। चार को यज्ञ-हवन के साथ समापन होगा। इस दौरान रामकुमार राजपूत, ललित राजपूत, बृजेश राजपूत, संजीव राजपूत, नीरज राजपूत, मक्खन राजपूत, सुशील राजपूत, योगेंद्र राजपूत, तन्मय, लक्की राजपूत आदि मौजूद रहे।