फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ITI engineering drawing paper pattern changed

आईटीआई इंजीनियरिंग ड्राइंग पेपर का पैटर्न बदला

Thu, 18 Aug 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
ITI engineering drawing paper pattern changed
आईटीआई इंजीनियरिंग ड्राइंग पेपर का पैटर्न बदला
विज्ञापन

बिजनौर। आईटीआई की परीक्षा एक सप्ताह बाद शुरू हैं। इस बार आईटीआई इंजीनियरिंग ड्राइंग की परीक्षा बदले पैटर्न पर होगी। सबसे लंबे समय तक होने वाली इंजीनियरिंग ड्राइंग की परीक्षा अब इतिहास बनकर रह जाएगी। आईटीआई परीक्षा का पैटर्न पिछले दस साल में तीसरी बार बदला है। नए पैटर्न से परीक्षा में नकल की संभावनाएं शून्य होंगी।
जिले के 22 आईटीआई के करीब तीन हजार प्रशिक्षणार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा 25 अगस्त से शुरू होकर 30 अगस्त तक चलेंगी। अभी तक आईटीआई की परीक्षा में ओएमआर शीट व्यवस्था लागू है। शासन आईटीआई में तकनीकी सुधार करने में लगा है। 2014 के बाद से परीक्षा व्यवस्था में लगातार बदलाव हो रहे हैं। 2022 की परीक्षा में इंजीनियरिंग ड्राइंग का पैटर्न बदला है। पहली बार परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट अर्थात सीबीटी सिस्टम से होगी। राजकीय आईटीआई बिजनौर के प्रधान सहायक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों को सीबीटी सिस्टम की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

ये होगा पैटर्न
इंजीनियरिंग के अंतर्गत फीडर, इलेक्ट्रिशियन, डीजल मैकेनिक, टर्नर, वायर मेन, वेल्डर, ट्रैक्टर मैकेनिक, मोटर व्हीकल मैकेनिक आदि एक दर्जन ट्रेड आती हैं। इन ट्रेड के इंजीनियरिंग ड्राइंग के सवाल बहुविकल्पीय होंगे। पहले परीक्षार्थी को ड्राइंग शीट दी जाती थी। परीक्षार्थी शीट पर ड्राइंग बनाते थे। परीक्षा चार घंटे तक चलती थी। अब परीक्षार्थी को कंप्यूटर स्क्रीन पर ड्राइंग देखकर दिए गए विकल्प से उत्तर देने होंगे। साथ ही सभी इंजीनियरिंग व नान इंजीनियरिंग ट्रेड में थ्योरी व प्रेक्टिकल के सवाल भी बहुविकल्पीय होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीटी सिस्टम में नकल की संभावनाएं शून्य
प्रधान सहायक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि सीबीटी सिस्टम में सवाल जवाब ऑनलाइन होंगे। हर छात्र का अपना पासवर्ड होगा। पासवर्ड से कंप्यूटर स्टार्ट होगा। पासवर्ड से स्क्रीन पर प्रश्नपत्र आएगा। परीक्षा से आधा घंटे पहले कंप्यूटर खुलेगा। हर छात्र के सवाल अलग-अलग होंगे। इसमें कोई छात्र नकल नहीं कर सकेगा। बताया कि अब तक इंजीनियरिंग ड्राइंग का पेपर चार घंटे का होता है। यह आईटीआई में सबसे लंबे समय तक होने वाला पेपर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed