{"_id":"69e66f4ddf96edefc50bf186","slug":"indane-cooking-gas-agency-warehouse-remains-closed-cylinders-remain-undistributed-for-the-second-day-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-177558-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नहीं खुला इंडेन रसोई गैस एजेंसी का गोदाम, दूसरे दिन भी नहीं बंटे सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नहीं खुला इंडेन रसोई गैस एजेंसी का गोदाम, दूसरे दिन भी नहीं बंटे सिलिंडर
विज्ञापन
नजीबाबाद। इंडेन गैस सर्विस का सोमवार को साप्ताहिक अवकाश रहता है। प्रशासन ने किरतपुर एजेंसी स्वामी को सोमवार कोक्षरसोई गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी पहचाने को कहा था लेकिन दूसरे दिन भी गैस सिलिंडर वितरण नहीं हुआ और गोदाम पर ताले लटके रहे।
इंडेन गैस सर्विस नजीबाबाद की रसोई गैस सिलिंडर वितरण व्यवस्था दो दिन से पूरी तरह ठप है। आईओसी ने गैस वितरण की व्यवस्था किरतपुर गैस एजेंसी को सौंपी थी। बुकिंग गैस की होम डिलीवरी घर न पहुंचने से उपभोक्ता परेशान है। रविवार को हंगामे के बाद किरतपुर गैस एजेंसी स्वामी ने वितरण के लिए नजीबाबाद लाए गैस सिलिंडर वापस किरतपुर मंगा लिए थे। एजेंसी स्वामी अंकित कुमार ने स्पष्ट किया था कि जब तक सुरक्षा व्यवस्था नहीं होती और उपभोक्ता हंगामा जारी रखते हैं तब तक सिलिंडर की होम डिलीवरी संभव नहीं है।
नायब तहसीलदार अमित कुमार ने किरतपुर एजेंसी स्वामी को सोमवार को साप्ताहिक अवकाश स्थगित कर रसोई गैस वितरण को कहा था लेकिन इंडेन गैस एजेंसी के हरिद्वार मार्ग स्थित गोदाम पर दिनभर ताला लटका रहा। गैस एजेंसी स्वामी ने मंगलवार को प्रशासन से वार्ता कर समस्या का हल निकालने की बात कही है।
विज्ञापन
किरतपुर गैस एजेंसी द्वारा दो दिन से इंडेन गैस सिलिंडर वितरित न करने से उत्पन्न स्थिति को आईओसी ने गंभीरता से लिया है। बताया जा रहा है कंपनी ने इंडेन गैस नजीबाबाद एजेंसी स्वामी रोहित राज को स्थिति से निपटने और गैस सिलिंडर व्यवस्था पटरी पर लाने हेतु वार्ता के लिए बुलाया है।
उधर नायब तहसीलदार अमित कुमार ने कहा कि मंगलवार को कंपनी प्रतिनिधियों, गैस एजेंसी स्वामी और पूर्ति अधिकारी की उपस्थिति में समस्या का हल निकालने का प्रयास किया जाएगा।