{"_id":"65244f13ff9b61274b06eb85","slug":"farmers-will-be-taught-the-lesson-of-getting-better-produce-in-the-school-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-12269-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पाठशाला में किसानों को पढ़ाया जाएगा बेहतर उपज लेने का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पाठशाला में किसानों को पढ़ाया जाएगा बेहतर उपज लेने का पाठ
Tue, 10 Oct 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। रबी सीजन की फसलों के लिए 12 अक्तूबर से गांव-गांव में किसान पाठशालाओं का आयोजन किया जाएगा। पाठशालाओं में वैज्ञानिक, अधिकारी, विषय विशेषज्ञ किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन, उन्नत बीज चयन, बुवाई की तकनीकी विधि आदि की जानकारी देंगे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की त्रुटियों को दूर किया जाएगा।
रबी सीजन की जनपद में गेहूं मुख्य फसल है। गन्ने के बाद जिले में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा बोई जाने वाली गेहूं फसल के अलावा सरसों, चना, मटर, मसूर आदि का थोड़ा क्षेत्रफल रहता है। कृषि विभाग ने इन फसलों को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। शासन व कृषि विभाग की ओर से जनपद के 703 ग्राम पंचायतों में किसान पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। ये किसान पाठशाला गांव के पंचायतघरों में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होंगी।
- पाठशाला में पढ़ाएं जाएंगे ये पाठ
उप कृषि निदेशक कार्यालय से विषय विशेषज्ञ हरज्ञान सिंह ने बताया कि पाठशाला में कृषि वैज्ञानिक, कृषि से संबंधित सभी विभागों के अधिकारी, पशुपालन, मत्स्य विभाग आदि उपस्थित रहकर किसानों को लाभकारी खेती बनाने के गुर सिखाएंगे। किसानों को उन्नत बीज चयन, बुवाई का उचित समय व विधि, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ई-केवाईसी कराने, पराली प्रबंधन करने, संचारी रोग से बचाव को चूहा नियंत्रण, सोलर पंप सेट एवं कृषि यंत्रों आदि की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
- रबी सीजन की फसलों की जानकारी देने के लिए गांवों में 12 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक किसान पाठशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। न्याय पंचायत पर अधिकारियों को नोडल बनाया गया है। किसान इस पाठशाला में शामिल होकर लाभ उठाएं। - गिरीश चंद्र, उप कृषि निदेशक