{"_id":"642092c238f1b9df870a0914","slug":"emphasis-on-promotion-of-indian-culture-on-new-year-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-466-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - नव संवत्सर पर भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - नव संवत्सर पर भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर
Mon, 27 Mar 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
स्योहारा में पथ संचलन कर रहे स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा करते नगरवासी।
- आरएसएस की ओर से जिलेभर में अनेक जगहों पर किया गया पथ संचलन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से जिले में अनेक स्थानों पर पथ संचलन का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयं सेवकों ने संचलन करते हुए भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मंडावली खंड के धर्मनगरी मंडल, बाकरपुर मंडल, भोगी मंडल के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। श्री दुर्गा मंदिर धर्मनगरी बंगाली कॉलोनी के प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में एकत्रित होकर भारत माता की जय के उद्घोष के साथ शुरू हुआ। पथ संचलन धर्मनगरी कॉलोनी से प्रारंभ कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक, घासीवाला कॉलोनी से होते हुए वापस श्री दुर्गा मंदिर प्रांगण धर्मनगरी बंगाली कॉलोनी पर आकर संपन्न हुआ। ग्राम वासियों ने पथ संचलन कर रहे स्वयंसेवकों का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर के स्वागत किया। इस अवसर पर जिला प्रचारक अजय, जिला कार्यवाह सुनील, बेगराज, लोकेश ने विचार रखे। डॉ मूलचंद, शुभम, जय सिंह, उदय, मनोज आदि मौजूद रहे।
पथ संचलन में दिखा संघ का अनुशासन
फोटो
किरतपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर किरतपुर की ओर से तीन पथ संचलनों का आयोजन किया गया। पथ संचलन का शुभारंभ सुबह सात बजे शिशु मंदिर से हुआ। नगर प्रचारक दीपक का उद्बोधन हुआ, अध्यक्षता अवनीश चौहान ने की। वहीं मुख्य शिक्षक आर्य मनी अग्रवाल रहे। जिला सह शारीरिक प्रमुख पौरुष का उद्बोधन हुआ, अध्यक्षता मास्टर आनंद ने की व मुख्य शिक्षक प्रणयवीर राजपूत रहे। श्याम व बालाजी बस्ती का संचलन श्री प्राचीन मंदिर से प्रारंभ हुआ, प्रांत संयोजक, परिवार व कुटुंब प्रबोधन पृथ्वी सिंह ने उद्बोधन किया। जिसकी अध्यक्षता मंदिर के महंत श्री नाथ व विशाल वर्मा ने की। इस संचलन में मुख्य शिक्षक विपिन नगर शारीरिक प्रमुख रहे। जिला सह संघचालक आलोक अग्रवाल, नगर संघचालक जुगल किशोर, सह संघचालक ज्ञानवीर सिंह, अनूप रस्तोगी, नगर कार्यवाह डाॅ. हेमेंद्र राजपूत, सह जिला विद्यार्थी प्रमुख ऋषभ सिंघल, सोनू वर्मा, शिखर सहनी, आकाश जैन आदि स्वयंसेवक रहे।
विज्ञापन
भारतीय नव वर्ष पर संघ ने निकाला पथ संचलन
स्योहारा। नगर कार्यवाह अर्पित त्यागी के नेतृत्व में स्योहारा नगर में 3 बस्तियों में तीन पथ संचलन निकाले गए। जिसमें पहले पथ संचलन में जिला कार्यवाह विपिन कुमार, दूसरे पथ संचलन में जिला व्यवस्था प्रमुख सुनील कुमार एवं तीसरे पथ संचलन में सह जिला संघचालक मुकेश कुमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। लोगों ने पथ संचलन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। व्यापारी नेता अरुण वर्मा, स्टेशन रोड़ पर डा. मनोज वर्मा, मनोज भटनागर, बाजार में राहुल मिगलानी व आशीष माहेश्वरी आदि सहित सैकड़ों लोगों ने पुष्प वर्षा की गयी। कार्यक्रम में नगर एवं खंड प्रचारक अमन भारत, जिला प्रचारक दीपक, नीरज अग्रवाल, नगर संघचालक शौवीर सिंह, कुश रस्तौगी, संजीव गर्ग, पीयूष रस्तौगी, सार्थक अग्रवाल, अमित चौहान, प्रिंस राणा, वैभव रस्तौगी, अमन, आदर्श, लिंकित, शौर्य, नैतिक, नमन आदि उपस्थित रहे।