फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Easter festival gives message of peace and belonging

शांति और अपनत्व का संदेश देता है ईस्टर पर्व

Sun, 04 Apr 2021 10:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Easter festival gives message of peace and belonging
नजीबाबाद के मैथोडिस्ट चर्च में ईस्टर पर्व पर उपहार बांटते पादरी। - फोटो : NAZIBABAD
शांति और अपनत्व का संदेश देता है ईस्टर पर्व
विज्ञापन

नजीबाबाद। ईसा मसीह के पुनरुत्थान पर सेंट मेरी चर्च, मैथोडिस्ट चर्च सहित विभिन्न मिशनरी संस्थाओं में विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। देर रात तक चले ईस्टर पर्व आयोजन में मिशनरी सदस्यों ने प्रभु ईसा मसीह को नमन करते हुए उनके पुनरुत्थान पर खुशी मनाईं।

सेंट मेरी चर्च में शनिवार की देर रात ईस्टर पर्व पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। सेंट मेरी चर्च में ईस्टर संडे पर आयोजित प्रार्थना सभा में फादर डॉ. विजय, फादर वीजू सबास्टीन, फादर जिंटो ने प्रभु ईसा मसीह के पुनरुत्थान पर विशेष प्रार्थना की। बाइबिल से पाठ के साथ प्रभु ईसा मसीह त्याग, करूणा और दीन दुखियों के सेवाभाव को अविस्मरणीय बताते हुए उन्हें नमन किया गया। फादर वीजू सबास्टीन ने कहा कि प्रभु ईसा मसीह का जीवन सुख, शांति, आनंद और परिवर्तन का संदेश देता है। फादर जिंटो ने कहा कि प्रभु ईसा मसीह ने दीन दुखियों की भलाई के लिए जीवन पर्यंत समर्पण भाव का दुनिया को संदेश दिया। उधर मैथोडिस्ट चर्च में पादरी आशीष ने ईस्टर पर्व पर विशेष प्रार्थना कराई। कार्यक्रम में विक्रांत रॉय, एनार्डका रॉय, बीना सिंह, अवधेश शुक्ला, राजबाला, राकेश प्रसाद, रेमी प्रसाद, माया प्रसाद, मीनाक्षी वल्लभ, विद्या वल्लभ, रजनीश, मीनू, सोनम, अर्चना, विशाल, रॉकी प्रसाद, अनम, एरोन सिंह, यूवी, अकांक्षा, वंश राज सहित अनेक मिशनरी सदस्यों ने भाग लिया।

नजीबाबाद में ईस्टर पर्व पर प्रार्थना करते मिशनरी प्रतिनिधि।

नजीबाबाद में ईस्टर पर्व पर प्रार्थना करते मिशनरी प्रतिनिधि।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद के सेंट मेरी चर्च में ईस्टर पर्व पर प्रभु यीसू को नमन करते मिशनरी सदस्य।

नजीबाबाद के सेंट मेरी चर्च में ईस्टर पर्व पर प्रभु यीसू को नमन करते मिशनरी सदस्य।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद के सेंट मेरी चर्च में ईस्टर पर्व पर प्रार्थना में मौजूद मिशनरी श्रद्घालु।

नजीबाबाद के सेंट मेरी चर्च में ईस्टर पर्व पर प्रार्थना में मौजूद मिशनरी श्रद्घालु।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed