फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Doctors and workers appealed to CMO's court

Bijnor News: चिकित्सक और कर्मियों ने सीएमओ के दरबार में लगाई गुहार

Tue, 17 Dec 2024 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Doctors and workers appealed to CMO's court
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। हल्दौर सीएचसी पर कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनिल कुमार ने केंद्र प्रभारी डॉ. जितेंद्र पर अभद्रता करने का आरोप लगाया था। इस मामले में कार्रवाई न होने पर संयुक्त स्वास्थ्य, संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने सीएमओ से मुलाकात की।
डॉ. जितेंद्र भी चिकित्सक प्रतिनिधिमंडल के साथ सीएमओ से मिला और अपना पक्ष रखा। कर्मचारी संघ ने सीएमओ को दिए ज्ञापन में एमओआईसी डॉ. जितेंद्र पर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का 16, 17 दिसंबर का वेतन नहीं रोकने, पटल सहायक की नियुक्ति करने सहित कई मांग की। इसमें कई मांग मान ली गई।
विज्ञापन

। अनिल कुमार को धर्मनगरी स्वास्थ्य केंद्र पर संबद्ध कर दिया गया है। हल्दौर एमओआईसी डाॅ. जितेंद्र कुमार ने भी चिकित्सकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ सीएमओ से मिलकर स्वयं पर लगाए हुए आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने बताया कि कर्मचारी अनिल को ड्यूटी पर शराब पीकर आने पर टोका था। सीएमओ डाॅ. कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि जांच टीम से 20 दिसंबर तक रिपोर्ट तलब की है। उसके आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई होगी। इस मौके पर संगठन जिलाध्यक्ष रवि पाल, संरक्षक टीकम सिंह सेंगर, डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश रवि, आकाश कुमार, रोबिन चौधरी, ध्यान सिंह, राहुल राजपूत, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed