{"_id":"581250464f1c1bc877bc4e21","slug":"ultrasound-machine-seas","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्रासाउंड मशीन सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अल्ट्रासाउंड मशीन सीज
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 28 Oct 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावर में एसडीएम के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापामारी कर मशीन सीज कर दी है। करीब छह साल से यह अल्ट्रासाउंड सेंटर बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था।
डीएम से मंडावर स्थित डीएस अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भ्रूण लिंग की जांच कराने की शिकायत की गई थी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर अनुज सिंह व नोडल अधिकारी डा.प्रमोद देशवाल ने टीम के साथ बृहस्पतिवार की दोपहर डीएस अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापामारी की। टीम को अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भ्रूण लिंग की जांच तो होते हुई नहीं मिली, लेकिन सेंटर करीब छह साल से बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था। कोई रिकॉर्ड भी पूरा नहीं मिला। इसके चलते एसडीएम व नोडल अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया है। नोडल अधिकारी डा.देशवाल ने बताया कि डीएस अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भ्रूणलिंग की जांच कराने की डीएम से शिकायत की गई थी। सेंटर छह साल से बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था। अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया गया है।