{"_id":"58c1a19e4f1c1b5e3ddc66b0","slug":"thieves-fly-two-lakh-jewelery","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने उड़ाए दो लाख के आभूषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने उड़ाए दो लाख के आभूषण
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 10 Mar 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में ज्वैलर्स प्रतिष्ठान पर चोरी के बाद जांच में जुटी फोरेंसिक टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में थाने से कुछ ही फासले पर नगर के प्रमुख बाजार में स्थित सराफा प्रतिष्ठान में कुंबल लगाकर चोरों ने दो लाख रुपये अधिक के चांदी के आभूषण साफ कर दिए। सराफा कारोबारियों ने थाने पहुंचकर पुलिस से घटना के खुलासे की मांग की।
नजीबाबाद के चौकबाजार क्षेत्र में स्थित श्री-श्री ज्वैलर्स प्रतिष्ठान को चोरों ने बुुधवार की रात निशाना बनाया। प्रतिष्ठान से सटे हुए निर्माणाधीन मकान क्षेत्र से चोरों ने सराफा प्रतिष्ठान में कुंबल लगाया। प्रतिष्ठान मालिक सौरभ अरोड़ा ने बृहस्पतिवार को प्रतिष्ठान खोला तो सामान खुर्दबुर्द पड़ा था। दुकान के दूसरे खंड में कुंबल लगाकर चोरों ने चांदी के आभूषण साफ कर दिए। प्रतिष्ठान मालिक ने पुलिस को 5-6 किलो चांदी के आभूषण चोरी जाने और सेफ तोड़ने के प्रयास की तहरीर सौंपी। सराफा कारोबारी सौरभ अरोड़ा के प्रतिष्ठान पर चोरी होने से सराफा कारोबारियों में रोष है। थाने पहुंचे कपिल सराफ, अंशुल मेहरा, मुकुल अग्रवाल, दीपक अरोड़ा, विवेक देव शर्मा, अंकित जैन, मनोज अरोड़ा, मृदुल अग्रवाल, अमित सिंघल सहित कई कारोबारियों ने पुलिस से घटना का खुलासा करने की मांग की।