फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teenager picked up from home

किशोरी को घर से उठाया

Fri, 26 Aug 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 26 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर  में रेप के बाद गर्भवती हुई किशोरी का आरोपियों ने साथियों के साथ मिलकर गर्भपात कराने का प्रयास किया। गांव वालों के आने पर आरोपी कामयाब नहीं हो पाए तो कुछ दिनों बाद पीड़िता का घर से अपहरण कर लिया। शिकायत करने पर भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़िता के पिता ने एसपी कार्यालय आरोपियों के खिलाफ पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना मंडावली के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पत्र में बताया कि गांव के ही एक युवक ने उसकी नाबालिग बेटी से बलात्कार किया था। उसकी नाबालिग बेटी गर्भवती हो गई। उसके अनुसार चार अगस्त को शाम छह बजे आरोपी अपने पिता व एक साथी के साथ बेटी को उठाकर दूसरे गांव में ले गए और वहां पर उसका गर्भपात कराने की कोशिश की, लेकिन गांव वाले व परिजन उसकी बेटी को वापस ले आए। 24 अगस्त को आरोपी तीन साथियों के साथ घर में घूस आए बेटी को उठाकर ले गए। पुलिस के पास जाने पर भगा दिया। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं शिवाला कलां में  एक गांव की युवती के परिजन चारा लेने जंगल गए थे। घर में अकेला देख पड़ोसी युवक युवती के साथ दुष्कर्म किया। आहट सुनकर पड़ोसियों को आता देखकर युवक फरार हो गया। युवती ने घर पहुंचे परिजनों को इशारे से आपबीती बताई। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक नरेंद्र उर्फ नन्हे के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विजेंद्र राणा ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed