फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Struggle to play DJ controversy

डीजे बजाने के विवाद में संघर्ष

Tue, 14 Mar 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 14 Mar 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
किरतपुर में होली पर दो स्थानों पर दो पक्षों के बीच डीजे बजाने को लेकर  संघर्ष हो गया। घटना में एक युवक के आंख में गोली लगने से घायल हो गया। युवक को बिजनौर से मेरठ रेफर किया गया। थाना प्रभारी ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की करने की बात की हैं। 
विज्ञापन

गांव गोविंदपुर में रंग के जुलूस के दौरान ग्राम प्रधान मुन्नी देवी के मकान के पास एक युवक डीजे बजा रहा था। इस बीच वहां कई युवकों ने डीजे पर नाचना शुरू कर दिया। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। कुछ लोगों ने समझाबुझाकर दोनों पक्षों को शांत कर दिया। शाम फिर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में पथराव व लाठी-डंडे चले। इसी दौरान एक पक्ष की ओर से चली गोली युवक शिवम की आंख में लग गई। कैलाश, देवा, रोहित घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने शिवम को मेरठ रेफर कर गया। वहीं, गांव रामपुर विशना कसौर में होली पर डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों  के बीच संघर्ष हो गया। एक पक्ष की तरफ से एक महिला समेत आठ, दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। एक  पक्ष की ओर से भूरे पुत्र वसंता को मेरठ व चमन पुत्र शंकर को बिजनौर भेजा गया। कोमल, नीरज, मुन्नू, उमा, बृजेश, सचिन तथा दूसरे  पक्ष की और से पिंकू, डिंपल व प्रदीप भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed