फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Satan became law , sought to take the life of the mother

बहू बनी शैतान, लेनी चाही सास की जान

Wed, 13 Jan 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 13 Jan 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Satan became law , sought to take the life of the mother
नहटौर/ बिजनौर में नहटौर के मोहल्ला सब्जी मंडी में एक बहू ने अपनी सास को बुरी तरह पीटा और सास का गला घोटने की कोशिश की। इतना ही नहीं बहू ने सास की कमर व सिर में जान लेने के लिए वजनी चीज से भी प्रहार किया। गनीमत रही कि सास ने वजनी चीज पकड़ ली। सारी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सास को पीटने की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। बहू को सास पर जानलेवा हमले करने के आरोप में उसका चालान कर दिया। पुलिस ने आरोपी महिला का जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद उसे एसीजेएम कोर्ट में पेश किया। एसीजेएम चंचल ने महिला को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला सब्जी मंडी निवासी संदीप जैन की शादी छह वर्ष पूर्व धामपुर के मोहल्ला गुजरातियान निवासी संगीता जैन से हुई थी। संदीप ने पहली पत्नी को तलाक देकर संगीता से दूसरी शादी की थी। संगीता का कोई बच्चा नहीं है। चार जनवरी 2016 को संगीता जैन ने ससुरालवालों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर अपने पति संदीप जैन व नौकर रमेश के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पति व नौकर का शांतिभंग में चालान कर दिया। 11 जनवरी को संगीता जैन के सास राजरानी को जान से मारने के इरादे से मारपीट करने और गला घोटने का वीडियो वायरल होते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई और घर पहुंची। संदीप जैन ने पुलिस को तहरीर में बताया कि जिस दिन पुलिस ने उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई में चालान किया, उसी दिन संगीता ने उनकी मां राजरानी जैन को जान से मारने के इरादे से उसके साथ मारपीट कर गला घोंटने का प्रयास किया। राजरानी अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने उसका मेडिकल भी कराया पर कोई कार्रवाई नहीं की। वीडियो वायरल होने के बाद नहटौर थाने में संगीता जैन के  के खिलाफ  धारा 307 में रिपोर्ट दर्ज  कराकर उसका चालान कर दिया। संगीता को बिजनौर के महिला थाने भेज दिया। मंगलवार को जिला अस्पताल में उसका चालान करने के बाद पुलिस ने संगीता जैन को एसीजेएम कोर्ट में  पेश किया। कोर्ट ने महिला को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन

ऐसे लेनी चाही संगीता ने सास की जान
संगीता जैन की सास राजरानी को पीटने के मामले में वायरल हुई वीडियो में साफ है कि संगीता अपनी सास की जान लेना चाहती थी। संगीता ने सास का कमरे में अकेला पाकर उस पर हमला बोल दिया। किसी कपड़े से सास का गला घोटने की कोशिश की। सास ने रजाई में अपना गला छिपा लिया। संगीता का कपड़ा गले में नहीं पड़ने दिया। संगीता ने गले में कपड़ा डालने की बहुत कोशिश की। संगीता ने जब देख कि सास का गला नहीं घोटा जा रहा  तो वह कोई वजनी सामान उठाकर लाई। पहले सास की कमर व बाद में सिर पर वजनी चीज से प्रहार किया। सास के हाथ पकड़ने पर संगीता अपने मकसद में कामयाब नहीं हुई । सूत्रों के मुताबिक पति को पीटने के लिए भी संगीता एक दिन डंडे से पति की भी पिटाई की थी। पति को डर था कि संगीता किसी मामले में उन्हें न फंसा दे। इसलिए उन्होंने संगीता के कमरे को छोड़कर घर में चुपचाप वीडियो कैमरे लगवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सास का दोबारा मेडिकल कराना चाहती थी पुलिस
संगीता के सास को पीटने के मामले में पुलिस सोमवार की रात सास राजरानी जैन का दोबारा मेडिकल कराने के लिए अस्पताल पहुंची। चिकित्सकों ने सात दिन पूर्व की घटना में दोबारा से मेडिकल करने से इंकार कर दिया। इस बात पर पुलिस व चिकित्सकों के बीच नोकझोंक भी हुई। सीएचसी प्रभारी जीबी कटारिया का कहना है कि  मारपीट का मेडिकल पहले ही चुका था। दोबारा से मेडिकल बनाने का दबाव बनाया जा रहा था।

दुकान पर नहीं लगा था कैमरा
संदीप जैन घर के बाहर ही कपड़े की दुकान करते हैं। दुकान में सीसीटीवी कमरे नहीं लगे हुए हैं, जबकि उसने घर में संगीता के कमरे को छोड़कर कैमरे लगा रखे हैं।
पढ़ी-लिखी है संगीता
संगीता जैन पोस्ट ग्रेजुएट है। उसने शादी से पूर्व एक डिग्री कॉलेज में पढ़ाया भी है। घर की माली हालत कमजोर होने पर परिजनों ने उसकी शादी संदीप जैन से कर दी थी।

दोबारा मेडिकल कराना चाहती थी पुलिस
संगीता के सास को पीटने के मामले में पुलिस सोमवार की रात सास राजरानी जैन का दोबारा मेडिकल कराने के लिए अस्पताल पहुंची। चिकित्सकों ने सात दिन पूर्व की घटना में दोबारा से मेडिकल करने से इंकार कर दिया। इस बात पर पुलिस व चिकित्सकों के बीच नोकझोंक भी हुई। सीएचसी प्रभारी जीबी कटारिया का             कहना है कि  मारपीट का मेडिकल पहले ही चुका था। दोबारा से मेडिकल बनाने का दबाव बनाया जा रहा था।
दुकान में नहीं लगा था कैमरा
संदीप जैन घर के बाहर ही कपड़े की दुकान करते हैं। दुकान में सीसीटीवी कमरे नहीं लगे हुए हैं, जबकि उसने घर में संगीता के कमरे को छोड़कर कैमरे लगा रखे हैं।

पढ़ी-लिखी है संगीता
संगीता जैन पोस्ट ग्रेजुएट है। उसने शादी से पूर्व एक डिग्री कॉलेज में पढ़ाया भी है। घर की माली हालत कमजोर होने पर परिजनों ने उसकी शादी संदीप जैन से कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed