फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Najibabad the killing of the young man in Delhi

नजीबाबाद के युवक की दिल्ली में हत्या

Sat, 31 Dec 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 31 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में मोहल्ला रम्मपुरा निवासी सोहराब खान का सैटरिंग का कारोबार है। सोहराब का पुत्र मोहम्मद उस्मान दिल्ली के पटेल नगर में रेडीमेड गारमेंट्स की एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। बताया जाता है कि 28 दिसंबर की देर शाम उस्मान फैक्ट्री से पेमेंट लेकर निकला था। रास्ते में कुछ युवकों ने उस्मान को रोककर उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे उस्मान (24) की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर नगदी लूटकर भाग निकले। उस्मान की मौत की खबर से नजीबाबाद में रह रहा परिवार स्तब्ध रह गया। सूचना मिलते ही परिजन पटेल नगर दिल्ली पहुंचे। उस्मान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। उस्मान नगरपालिका के लेखाकार इसरार अहमद का भतीजा भी है। पालिकाकर्मियों ने भी उसके निधन पर शोक जताया है। परिजनों ने बताया कि उनका पुत्र पटेल नगर में किराए के मकान में रहकर फैक्ट्री में नौकरी कर रहा था। अभी तक उन्हें यही लग रहा है कि लूट के इरादे से हमलावरों ने उसकी हत्या की है। परिजन अभी शोक में हैं। उनका कहना है कि अभी सारी बातें वे नहीं बता पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed