{"_id":"5babcc09867a557ffe03fc53","slug":"81537985545-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के आरोपी की जमानत याचिका निरस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के आरोपी की जमानत याचिका निरस्त
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी की जमानत याचिका निरस्त
बिजनौर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश तिवारी ने चांदपुर में हथियारों के बल पर हुई लगभग दो लाख की लूट के मामले में आरोपी राहत की जमानत याचिका निरस्त कर दी। शासकीय अधिवक्ता महफूज चौधरी के अनुसार चांदपुर निवासी निरीश कुमार गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका पेट्रोल पंप दत्तियाना रोड पर गांव कुतुबपुर गांवड़ी में है। छह जुलाई 2018 को उनका भतीजा मुकुल बिक्री के रुपये लेकर स्कूटर से शाम करीब साढ़े आठ बजे वापस चांदपुर लौट रहा था। रास्ते में अग्रवाल सल्फर फैक्ट्री के सामने तीन बाइकों पर सवार बदमाशों ने मुकुल पर फायर झोंक दिया और उससे हथियारों के बल पर लगभग दो लाख रुपये लूट लिए। घटना में मुकुल को गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने इस मामले में पवन, राहत, वीर सिंह उर्फ बिट्टू, संदीप और गुरवेंद्र को गिरफ्तार किया था। जिला जज ने इस मामले में आरोपी राहत की जमानत याचिका खारिज कर दी है।