फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   स्वास्थ्य विभाग ने किया मंडावली का मेडिकल स्टोर सील

स्वास्थ्य विभाग ने किया मंडावली का मेडिकल स्टोर सील

Wed, 04 Jul 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने किया मंडावली का मेडिकल स्टोर सील
मंडावली/नजीबाबाद। मेडिकल स्टोर से नशे के कैप्सूल और दवा बेचने को लेकर स्वास्थ्य विभाग की आंखें महिलाओं के हंगामे के बाद खुली। नायब तहसीलदार की उपस्थिति में ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर सील कर दिया। उधर, पुलिस ने भी महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई शुरू का दी है।
विज्ञापन

मंडावली थाना क्षेत्र के गांव सैफाबाद निवासी महिला शिवानी ने अपनी ननद पूजा व उसके पति विपिन कुमार के साथ जाकर सोमवार की शाम क्षेत्र के गहलोत मेडिकल स्टोर पर जमकर हंगामा किया था। महिला का आरोप था कि मेडिकल स्टोर मालिक नशे के कैप्सूल बेचता है। उसका पति नशे का आदी है, उसके मना करने के बावजूद भी मेडिकल स्टोर मालिक उसे नशे के कैप्सूल देता है। महिला ने मंडावली पुलिस को भी इस संबंध में तहरीर सौंपी थी। पुलिस ने तीन कैप्सूल जांच के लिए अपने कब्जे में लेकर चुप्पी साध ली थी।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी डॉ.पंकज कुमार वर्मा के निर्देश पर नायब तहसीलदार चंद्रकांत त्रिपाठी, ड्रग इंस्पेक्टर आशुतोष मिश्रा ने केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अश्वनी शर्मा की उपस्थिति में मंडावली का गहलोत मेडिकल स्टोर मंगलवार को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्रशासन के सख्त रवैये के बाद जागे ड्रग इंस्पेक्टर ने भी मेडिकल स्टोर से नशीली दवा बेचने की छानबीन कराकर कार्रवाई का निर्णय लिया है। महिला ने मंडावली पुलिस को कैप्सूल के साथ तहरीर देकर मेडिकल स्टोर मालिक के खिलाफ कार्रवाई की सोमवार को मांग की थी, लेकिन मंगलवार दोपहर तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। थानाध्यक्ष राजीव त्यागी ने कहा कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed