फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Auto overturned after collision with dumper, seven people injured

Chandauli News: डंपर की टक्कर से ऑटो पलटा, सात लोग घायल

Mon, 31 Aug 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Auto overturned after collision with dumper, seven people injured
कंदवा। क्षेत्र के बरहनी तिराहे पर रविवार की शाम डंपर ने पीछे से ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ऑटो रिक्शा पलट गया और उसमें सवार सात लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को बरहनी पीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने डंपर चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

ऑटो चालक सवारी लेकर सैयदराजा जा रहा था। बरहनी तिराहे पर पीछे से डंपर ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया। इससे सात लोग घायल हो गए।
पीएचसी से सावित्री (42) निवासी नौबतपुर, सुमन (35) निवासी काजीपुर और मनीषा चौहान (30) निवासी बड़ी डलिया को चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। खुशबू (14) निवासी विजयपुर, आर्यन (12) निवासी काजीपुर, सात वर्षीय प्रियांशु निवासी बड़ी डलिया और धर्मशिला (35) निवासी विजयपुर का प्राथमिकी उपचार किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी ली। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल ने बताया कि टक्कर मारने वाले डंपर को चालक सहित पकड़ लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed