फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गुस्साई भीड़ ने पुलिसकर्मियों को दौड़ाया

गुस्साई भीड़ ने पुलिसकर्मियों को दौड़ाया

Sun, 01 Oct 2017 12:15 AM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
गुस्साई भीड़ ने पुलिसकर्मियों को दौड़ाया
नहटौर। रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत पर ग्रामीणों ने नहटौर-नूरपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस के देरी से पहुंचने पर गुस्साई भीड़ ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा दिया। गुस्साई भीड़ ने एक अन्य रोडवेज बस के शीशे भी तोड़ दिए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही विधायक के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवा दिया था। युवक विधायक ओमकुुमार के कार्यालय पर इलैक्ट्रीशियन का काम करता था।
विज्ञापन

गांव बैरमाबाद गढ़ी निवासी ऋषिपाल सिंह उर्फ रामगोपाल (40) विधायक ओमकुमार के कार्यालय पर इलैक्ट्रीशियन का कार्य करता था। ऋषिपाल शुक्रवार रात बाइक से घर जा रहा था। ग्रामवासियों के मुताबिक नहटौर-नूरपुर मार्ग पर गांव दबथला के पास सामने से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रोडवेज चालक बस सहित मौके से फरार हो गया। बाइक सवार की मौत पर आसपास के गांवों के लोग व राहगीरों ने कार्रवाई की मांग को लेकर मौके पर जाम लगा दिया। जाम से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। दो घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पर दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। देरी से मौके पर पहुंचने का आरोप लगाते हुए ग्रामवासियों ने दोनों पुलिस कर्मियों को घेरने की कोशिश की। गुस्साई भीड़ ने दोनों पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया। पुलिसकर्मियों ने मौके से निकलकर अपनी जान बचाई। गुस्साई भीड़ ने जाम में खड़ी एक रोडवेज के शीशे भी तोड़ डाले। काफी देर तक हंगामा रहा। सूचना पर विधायक के कार्यकर्ता अरविंद चौधरी, मनोज कुमार आदि मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामवासियों को समझाकर जाम खुलवाया। जाम खुलने के बाद दोबारा से पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पत्नी सुरेशा देवी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसएसआई मदनमोहन चतुर्वेदी का कहना है कि पुलिसकर्मियों के साथ कोई धक्कामुक्की नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed