{"_id":"5abe85ea4f1c1bda618b49ad","slug":"191522435562-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में एक की मौत
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नींदडू़। बाइक और बड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने से हुई टक्कर में बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे दो युवकों में गंभीर रूप से जख्मी युवक को मुरादाबाद अस्पताल के लिए रेफर किया गया है, जबकि एक को मामूली चोट लगी है। पुलिस हादसे के बाद मौके से फरार हुए ट्रैक्टर-ट्राली व उसके चालक का पता लगाने में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक हेलमेट नहीं पहन रखा था।
शुक्रवार सवेरे करीब आठ बजे सलावा गांव के पुनीत कुमार (21) पुत्र नेमीशरण, विनीत कुमार (23) पुत्र मंगल सिंह तथा प्रदीप कुमार (22) पुत्र हरि सिंह एक बाइक से सवार होकर धामपुर में अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर कार्य करने जा रहे थे। बाइक पुनीत चला रहा था। बाइक जब नींदडू़ पेट्रोलपंप से थोड़ा आगे पहुंची, तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करते हुए उसके पीछे से ट्रैक्टर बाइक के सामने आ गया। बाइक चालक द्वारा बाइक बचाने के प्रयास के बावजूद बाइक तथा ट्रैक्टर-ट्राली की जोरदार टक्कर हो गई। बाइक पर पीछे बैठे तथा हादसे में मामूली चोटिल प्रदीप कुमार ने बताया कि बाइक चला रहे पुनीत कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा बीच में बैठा विनीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने जख्मी विनीत कुमार के अलावा पुनीत कुमार के शव को सीएचसी धामपुर पहुंचाया। खबर मिलते ही सुमित कुमार, सरोज देवी, सुशीला देवी, मंगल सिंह, प्रमोद कुमार तथा भूपेंद्र कुमार आदि परिजन व ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। मृतक पुनीत कुमार की मां सरोज देवी तथा जख्मी विनीत कुमार की मां यशोदा देवी का रोते रोते बुरा हाल है। पुनीत कुमार के पिता नेमीशरण की लगभग 10 वर्ष पहले मौत हो गई थी। पुनीत धामपुर में राजपूत इलेक्ट्रानिक की दुकान पर कार्य करता था, जबकि विनीत कुमार मीनाक्षी हार्डवेयर तथा प्रदीप कुमार कांता प्रसाद टायर की दुकान पर कार्य करता है। बाइक पर सवार तीनों युवकों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी विनीत को उसके पिता मंगल सिंह मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए। घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि बाइक सवार युवक हेलमेट लगाए होते, तो जानी नुकसान से बचा जा सकता था। उधर, पुलिस हादसा कर मौके फरार ट्रैक्टर ट्राली तथा उसके चालक को पास व दूर के गांवों में तलाश कर रही है।