फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने वाला सपा नेता दबोचा

मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने वाला सपा नेता दबोचा

Sun, 02 Jul 2017 12:28 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने वाला सपा नेता दबोचा
मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने वाला सपा नेता दबोचा
विज्ञापन

बिजनौर।
फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सपा नेता फैजान मलिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फैजान काफी दिन से फरार था।

30 मई को लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में एक महिला से कथित बलात्कार को लेकर बिजनौर के रेलवे स्टेशन व जिला अस्पताल में खूब हंगामा हुआ था। महिला ने जीआरपी के सिपाही कमल शुक्ला के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई। महिला भी कोर्ट में आरोप से पलट गई थी। इस मामले में सपा नेता फैजान मलिक ने साथियों के साथ रेलवे स्टेशन व जिला अस्पताल में खूब हंगामा काटा था। फैजान ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की थी। हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने फैजान मलिक के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फैजान मलिक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था। पुलिस ने फैजान मलिक को दबोचकर उसका चालान कर दिया। शहर कोतवाल प्रेमवीर राणा के मुताबिक, उसे गिरफ्तार करने के बाद जमानत दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed