फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   भाजपाइयों ने थाने में दिया धरना, मुंशी सस्पेंड

भाजपाइयों ने थाने में दिया धरना, मुंशी सस्पेंड

Sat, 06 Oct 2018 11:47 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
भाजपाइयों ने थाने में दिया धरना, मुंशी सस्पेंड
भाजपाइयों ने दिया थाने में धरना, मुंशी सस्पेंड
विज्ञापन

स्योहारा। थाने के मुंशी द्वारा भाजपा के बूथ कार्यकर्ता के साथ मारपीट से क्षुब्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना परिसर में धरना दिया। एसपी के मुंशी को लाइन हाजिर के बाद संस्पेंड करने की कार्रवाई पर भाजपाइयों ने धरना समाप्त किया।

पुलिस मोहल्ला जयचंद सैनी को शराब पीकर रात में हुड़दंग करने के आरोप में पकड़ कर थाने लाई थी। भाजपा नगर अध्यक्ष शशांक विश्नोई, अमित शर्मा, बूथ कार्यकर्ता आशु प्रजापति के साथ रात ही थाने पहुंचे थे। थानाध्यक्ष ने भाजपा नेताओं को जयचंद को छोड़ने का आश्वासन दिया। लेकिन रात को एक बजे तक उसे नहीं छोड़ गया था। एक बजे जब बूथ कार्यकर्ता अंशु प्रजापति थाने गया तो वहां पर मौजूद मुंशी सुनील ने छोड़ने के बदले दो हजार रुपये की मांग की थी। रुपए नहीं देने पर आशु के साथ थाने में ही मारपीट की थी। भाजपाइयों ने धरने की चेतावनी दी थी। शुक्रवार को नगर अध्यक्ष शशांक विश्नोई तथा महामंत्री अमित शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुबह थाना परिसर में धरना शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि धरना स्थल पर पहुंचकर आरोपी मुंशी ने माफी मांगी। उसे लाइन हाजिर के बाद सस्पेंड कर दिया गया। धरने पर बैठने वालों में शशांक विश्नोई, अमित शर्मा, सुधीर शर्मा, प्रियांशु, अंशु प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed