फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कार सवार युवकों ने युवती का अपहरण किया

कार सवार युवकों ने युवती का अपहरण किया

Wed, 01 Aug 2018 01:16 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
कार सवार युवकों ने युवती का अपहरण किया
कार सवारों ने किया युवती का अपहरण
विज्ञापन

नूरपुर। घर के बाहर कूड़ा डालने गई एक युवती का कार सवार तीन युवकों ने अपहरण कर लिया। दिन दहाड़े हुई घटना से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। युवती के भाई ने तीनों युवकों के विरुद्घ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

नगर के एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी बहन सुबह करीब 10 बजे कूड़ा डालने के लिए घर कर बाहर गली में गई थी। इस दौरान कार में सवार पहले से घात लगाए खड़े शोएब, वाशिद और अरमान निवासी मोहल्ला हजरतनगर ने जबरन उसको गाड़ी में डाल लिया। मोहल्ले के लोगों ने उन्हें उसकी बहन को गाड़ी में डालते देखकर शोर मचाया तो वह कार लेकर फरार हो गए। उसके द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहल्ले वालों से पूछताछ की। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed