फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Car fell into roadside water pit, one dead

Bijnor News: सड़क किनारे पानी के गड्ढे में गिरी कार, एक की मौत

Sat, 27 Apr 2024 03:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Car fell into roadside water pit, one dead
अफजलगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग 74 गांव आलमपुर-माननगर के बीच एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गडढे में जा गिरी। इसमें कासमपुरगढ़ी निवासी 22 वर्षीय आमिर की मौत हो गई, वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर कासमपुरगढ़ी निवासी आमिर पुत्र आरिफ, सुल्तान पुत्र आसिफ जमीन पुत्र आरिफ, अयान पुत्र शमशेर तथा रेहान पुत्र साकिर आल्टो कार में सवार होकर तीबड़ी मंझेड़ा जा रहे थे। कार आमिर चला रहा था। जैसे ही वह लोग गांव आलमपुर गावड़ी से थोड़ा आगे निकल माननगर के बीच पहुंचे। अचानक सामने से आ रहे किसी वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी दुर्घटना में पांचो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद ग्रामीण ने काफी मशक्कत के बाद कार से घायलो ंको बाहर निकाला ओर उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सक ने उनकी गम्भीरवस्था के चलते प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां परिजन उन्हें उपचार के लिए काशीपुर निजी अस्पताल ले गए। वहीं कार चला रहे आमिर 22 वर्ष पुत्र आरिफ को परिजन उपचार के लिए काशीपुर ले जा रहे थे। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है उनका रोते बिलखते बुरा हाल है। वहीं दुर्घटना में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं सूचना पर थानाध्यक्ष पुष्कर सिंह मेहरा सीएचसी पहुंचे ओर घायलो का हालचाल जाना।थानाध्यक्ष पुष्कर सिंह मेहरा का कहना है कि तहरीर प्राप्त होती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed